अब रात्रि गश्त में पुलिस वालों को चाय-सैंडविच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द रातों में गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को अब गर्म चाय और नाश्ता मिलेगा। पुलिस महानिदेशक ने शुक्रवार रात से अगले एक माह तक रात्रि गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों को यह सुविधा देने के निर्देश दिए।
चाय वितरण की जिम्मेदारी गश्त की चेकिंग करने वाले अधिकारियों को सौंपी गई है। खर्च पुलिस मुख्यालय उठाएगा।
मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस अधिकारी जुट गए हैं। खुद अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा रातों को घूमकर जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह को गश्त करने वाले सिपाहियों को नाश्ते के इंतजाम करने का आदेश दिया है।
चाय-नाश्ते के लिए दिया जाएगा ठेका
डीजीपी ने शुक्रवार रात से एक और तीन बजे के बीच गश्त करने वाले हर सिपाही को एक चाय के अलावा बर्गर या सैंडविच बंटवाने की व्यवस्था करने को कहा है।
कहा कि यह खर्च पुलिस मुख्यालय उठाएगा। वह खुद भ्रमण कर व्यवस्था का आकलन करेंगे। डीजीपी ने बताया कि सर्दी में गश्त के दौरान पुलिस को काफी दिक्कत हो रही है। चाय-नाश्ते के लिए प्राइवेट स्तर पर एक माह का ठेका दिया जाएगा।
गश्त चेक करने के लिए शहर में तीन चेकिंग अधिकारी नियुक्त हैं। यह ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ चाय वितरण करवाएंगे। मकसद यही है कि वे भी एक-एक जगह जाकर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। बता दे कि डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी बीते कई दिन से अपने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को चाय पिला रहे हैं।