{"_id":"a5d9f1b64944d4f3da0e0d9818d24079","slug":"taxi-fell-into-trench-three-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में समाई टैक्सी, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में समाई टैक्सी, तीन की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर छटांगाधार के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे एक टैक्सी टटाऊ से बड़कोट आ रहा था। छटांगाधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे राजतर-राजगढ़ी मोटर मार्ग पर जा गिरा।
विज्ञापन
एक ही गांव के रहने वाले
हादसे में वाहन सवार मदन सिंह जयाड़ा (48) पुत्र कमल सिंह एवं बैशाख सिंह (52) पुत्र रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरपाल सिंह (47) पुत्र बल सिंह एवं विशन सिंह जयाड़ा (38) पुत्र किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। वाहन में सवार सभी लोग डख्याटगांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर किया गया। घायलों में विशन सिंह जयाड़ा ने मसूरी के पास दम तोड़ दिया।
हाल देखने पहुंचे मंत्री
क्षेत्र में मौजूद काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएम को बड़कोट अस्पताल में ही मृतकों का पोस्टमार्टम कराने को कहा। मौके पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, बड़कोट पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, उत्तरकाशी की पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा आदि ने भी हादसे पर शोक जताया।