फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   taxi fell into trench, three died.

खाई में समाई टैक्सी, तीन की मौत, एक घायल

Wed, 09 Sep 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Wed, 09 Sep 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
taxi fell into trench, three died.

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर छटांगाधार के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे एक टैक्सी टटाऊ से बड़कोट आ रहा था। छटांगाधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे राजतर-राजगढ़ी मोटर मार्ग पर जा गिरा।
विज्ञापन


एक ही गांव के रहने वाले
हादसे में वाहन सवार मदन सिंह जयाड़ा (48) पुत्र कमल सिंह एवं बैशाख सिंह (52) पुत्र रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरपाल सिंह (47) पुत्र बल सिंह एवं विशन  सिंह जयाड़ा (38) पुत्र किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। वाहन में सवार सभी लोग डख्याटगांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर किया गया। घायलों में विशन सिंह जयाड़ा ने मसूरी के पास दम तोड़ दिया।


हाल देखने पहुंचे मंत्री
क्षेत्र में मौजूद काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएम को बड़कोट अस्पताल में ही मृतकों का पोस्टमार्टम कराने को कहा। मौके पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, बड़कोट पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, उत्तरकाशी की पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा आदि ने भी हादसे पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed