फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tax free garhwali film release in multiplex.

देखिए टैक्स फ्री गढ़वाली फिल्म ‘अंजवाल’

Fri, 28 Nov 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Nov 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
tax free garhwali film release in multiplex.

उत्तराखंड में बनी गढ़वाली फिल्म ‘अंजवाल’ शुक्रवार को शहर के तीन मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी।

विज्ञापन


फिल्म को राज्य सरकार ने टैक्स फ्री किया है, जिससे शो के टिकट आधे दाम में मिलेंगे। सुभाष रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को गढ़वाली फिल्म ‘अंजवाल’ के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर मनीष वर्मा ने बताया कि पहली बार गढ़वाली फिल्म के टिकट बुक माई शो से खरीदे जा रहे हैं।

शुक्रवार को देश के कई शहरों में फिल्म रिलीज की जा रही है। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में शाम साढ़े 3 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रीमियर शो का उद्घाटन करेंगे। यहां पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष अशोक वर्मा और मेयर विनोद चमोली भी रहेंगे।
विज्ञापन


दिखेगी रिश्तों की सच्चाई
फिल्म मनीष वर्मा-होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। इसमें उत्तराखंड के सामाजिक रिश्तों और सच्चाई को बयां किया गया है।

फिल्म में गजेंद्र राणा, मीना राणा, संतोष खेतवाल, महेंद्र चौहान, मंजू सुंदरियाल ने गीत गाए हैं। फिल्म के नायक मुकेश कुमार और नायिका किरन उनियाल हैं। वार्ता में दर्शन लाल चानना, मनीष वर्मा, संतोष खेतवाल, मुकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स फ्री होने में लगे आठ माह
गढ़वाली फिल्म ‘अंजवाल’ को राज्य में टैक्स फ्री होने में 8 माह लगे। इसके चलते रिलीज टलती गई। मनीष ने बताया कि शूटिंग अनुमति मिलने में करीब ढाई माह लगे। टैक्स फ्री करने के लिए शासन और डीएम दफ्तर के चक्कर काटने पड़े। जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने फाइल डीएम को भेजी।


फिर जिला स्तरीय समिति ने फिल्म देखने में एक माह लगाए और रिपोर्ट भेजने में 15 दिन से अधिक। पूरी कवायद में करीब 8 माह बाद सीएम की संस्तुति से फिल्म टैक्स फ्री हो पाई।

यह है समय
बिग सिनेमा, बसंत विहार देहरादून- शाम 5.15 बजे
सिल्वर सिटी, आईटीओ चौक देहरादून - शाम 4 बजे
ग्लिट्ज, आईएसबीटी देहरादून- शाम 5.10 बजे
वेव सिनेमा, हरिद्वार - दोपहर 3.15 और 8.15 बजे
बिग मिलॉन्ग मेरठ- शाम 6.30 बजे
बिग अंसल, गाजियाबाद- दोपहर 1.30 बजे
चावला सिनेमा, रुद्रपुर- दोपहर 2.30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed