फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tatkal passport on normal fees

खुशखबरी, सामान्य फीस पर तत्काल पासपोर्ट पाइए

Mon, 24 Nov 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Nov 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
tatkal passport on normal fees

पासपोर्ट तत्काल चाहिए और वह भी सामान्य फीस पर तो आपके पास एक और मौका है। 29 नवंबर को उत्तराखंड के सभी 13 जिले के लोगों के लिए हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में पासपोर्ट मेले का आयोजना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए अप्वाइंटमेंट सोमवार से मिलने शुरू हो गए हैं। मेले में पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी की फीस ही ली जाएगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि मेले के लिए 435 अप्वाइंटमेंट का कोटा तय किया गया है।

सोमवार को 195 आवेदकों को अप्वाइंटमेंट दिए गए। मेले में नवीनीकरण और नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में तीन पासपोर्ट मेले लगाने का प्रस्ताव विदेश मंत्रालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


यह रखें ध्यान
आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के सफेद बैकग्राउंड वाले रंगीन फोटो जरूर लाएं। पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी, पीसीसी, आनलाइन होल्ड और वाक इन प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

tatkal passport on normal fees

फीस
तत्काल आवेदन की फीस -3500 रुपये
जनरल कैटेगरी की फीस - 1500 रुपये

www.passportindia.gov.in पर लाग इन करें। वेबसाइट पर जरूरी सूचनाएं भरें। साइट पर फीस का आप्शन आने पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन फीस जमा करें।

फीस और आवेदन की रसीद के साथ ही शैक्षिक, जन्म और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ बायोमैट्रिक टेस्ट के लिए निर्धारित समय पर हाथीबड़कलां स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस सत्यापन के बाद पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए डायल करें
0135-2652165, 2652160

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed