{"_id":"5bfd87febdec22414a2af407","slug":"tata-sumo-fell-into-ditch-in-almora-two-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, चालक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याल्दे के सुदूरवर्ती कुसाड़ पातली में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
टाटा सूमो देर शाम देघाट से कलियालिंगुड़ गांव की ओर जा रही थी। हादसे में कला देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह और हयात राम पुत्र देव राम निवासी कलियालिंगुड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन चालक खुशाल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह को चौखुटिया अस्पताल में ले जाया गया है। राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन