{"_id":"2b5775c5f1266b6e24f8333453cd4031","slug":"task-force-survey-on-kedarnath-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स ने हैलीकॉप्टर से नापी केदारघाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स ने हैलीकॉप्टर से नापी केदारघाटी
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ पैदल मार्ग की वर्तमान स्थिति और काम शुरू करने की संभावनाओं को देखने के लिए डीआईजी जीएस मर्तोलिया और एनआईएम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोटियाल ने केदारघाटी का हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
अगले सप्ताह पुलिस और एनआईएम (नेहरु पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी की टीम गौरीकुंड से लिनचोली तक पैदल जाएगी।
सरकार ने गठित की टास्क फोर्स
केदारनाथ मार्ग की निगरानी के लिए सरकार ने टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी पुलिस उप महानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया को दी गई है। फोर्स में एनआईएम के प्रधानाचार्य अजय कोटियाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी के तहत फोर्स के अधिकारियों ने गौरीकुंड से केदारनाथ की चॉपर से रेकी की। सर्वेक्षण के बाद अधिकारी मस्ता हेलीपैड में उतरे।
बना रहे रूट मैप
डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पैदल मार्ग की स्थिति देखी जा रही है। रास्ते में क्या-क्या हो सकता है, इसका रूट मैप बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यात्रा को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए होमवर्क चल रहा था।
रास्ते में हैं ग्लेशियर
उन्होंने बताया कि गौरीकुंड और केदारनाथ के मध्य लिनचोली में दो से चार फीट तक बर्फ जमी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ग्लेशियर हैं। वर्तमान परिस्थतियों में रामबाड़ा तक पैदल मार्ग के सुधारीकरण का कार्य हो सकता है।
विज्ञापन