फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   task force for kedarnath road

टास्क फोर्स बनाएगी बाबा केदारनाथ का रास्ता

Fri, 21 Feb 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Feb 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
task force for kedarnath road

केदारनाथ सड़क मार्ग को समयबद्घ ढंग से पूरा करने के लिए सरकार ने टॉस्क फोर्स गठित किया है। टॉस्क फोर्स रामबाड़ा से केदारनाथ तक बनने वाले मार्ग की निगरानी करेगा।

विज्ञापन


पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि इस टास्क फोर्स का नेतृत्व डीआईजी जीएस मार्तोलिया करेंगे। उनके साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टास्क फोर्स को पूरे अधिकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित क्षेत्र विशेषकर रामबाड़ा से केदारनाथ तक के मार्ग को सुचारू करना है। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स को पूरे अधिकार दिये गये हैं ताकि युद्ध स्तर पर इन कार्यों को पूरा किया जा सके।

पढ़ें, उत्तराखंड में बदले तीन जिलों के पुलिस कप्तान

उन्होंने कहा कि इस टास्क फोर्स में शामिल पुलिस कार्मिकों को काम पूरा करने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। भीमबली सहित अन्य स्थानों पर बेस कैम्प बनाया जायेगा। रामबाड़ा तक लोनिवि द्वारा निर्मित की जा रही सड़क निर्माण कार्यो में भी तेजी लाने को कहा।


हैलीकॉप्टर से दौरा करने के आदेश
उन्होंने टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कल ही हैलीकॉप्टर से रामबाड़ा क्षेत्र का सर्वे करके आएंगे। उनके साथ लो.नि.वि. के अभियन्ता भी रहेंगे, जिन्होंने मार्ग का लेआउट तैयार किया है।

पढ़ें, उत्तराखंड से कम हो गया एक राष्ट्रीय स्मारक

रामबाड़ा से केदारनाथ तक के यात्रा मार्ग को सुचारू करने का काम टॉस्क फोर्स करेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाना है।

हैलीपड बनाए जाने के आदेश
उन्होंने कहा कि रामबाड़ा और केदानाथ के बीच में स्थान-स्थान पर बेसकैम्प तथा भीमवली व केदारनाथ से पहले हैलीपैड बनाये जाएं। इस यात्रा मार्ग पर रेलिंग व 40 शैल्टरों भी बनाये जाय, जिसका वित्त पोषण ए.डी.बी. द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे युद्ध स्तर पर इस कार्य को पूरा करे। टास्क फोर्स द्वारा किये जा रहे कार्यों का अनुश्रवण मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed