{"_id":"d5faebc3fac7eed64d25193cae829f06","slug":"tashi-nungshi-return-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताशी-नुंग्शी के स्वागत की शानदार तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताशी-नुंग्शी के स्वागत की शानदार तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Jan 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को समर्पित मिशन ‘2 फॉर 7’ के तहत दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों के अलावा दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराकर विश्व कीर्तिमान रचने वाली जुड़वा बहनें ताशी और नुंग्शी मंगलवार को घर लौट रही हैं। इस मौके पर उनके शानदार स्वागत की तैयारी हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों बहनें दिल्ली से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री हरीश रावत का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद उनके सम्मान में स्वागत रैली का आयोजन होगा। दोनों बहनों रैली के साथ ही जोहड़ी स्थित अपने घर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
ताशी, नुंग्शी की मौसी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदावरी थापली ने कहा कि दोनों बेटियों ने दुनिया में उत्तराखंड का नाम ऊंचा कर दिया है। इसलिए उनके स्वागत की तैयारी भी उसी तरह की जा रही हैं। मुख्यमंत्री आवास से हर्ले डेविडसन बाइकर्स ग्रुप की अगुवाई में रैली निकाली जाएगी। रैली गढ़ी, कौलागढ़ चौक, बल्लूपुर चौक, घंटाघर, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला, अनारवाला होते हुए जोहड़ी गांव पहुंचेगी। वहां दोनों बहनों का सम्मनित किया जाएगा।
विज्ञापन