फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tashi nungshi climbed on mount mckinley

ताशी-नुंग्शी ने मेकिनली पर फहराया तिरंगा

Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
tashi nungshi climbed on mount mckinley

दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियां छूने के मिशन पर निकलीं उत्तराखंड की ताशी और नुंग्शी ने उत्तरी अमेरिका के माउंट मेकिनली पर तिरंगा फहराकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन


सबसे कम उम्र में एवरेस्ट की चोटी चढ़ चुकी बहनों ने मिशन 2 फॉर 7 के छठे पड़ाव को भी पार कर लिया है। माउंट मेकिनली(देनाली) को फतह करने वाली ताशी-नुंग्शी विश्व की पहली जुड़वा बहनें भी बन गई हैं।
विज्ञापन


बेटियों को समर्पित ताशी-नुंग्शी के मिशन 2 फॉर 7 का छठा पड़ाव उत्तरी अमेरिका का माउंट मेकिनली था।

करीब 20237 फीट ऊंचे पर्वत चोटी को पार करने वाली ताशी-नुंग्शी भारत की दूसरी पर्वतारोही भी बन गई हैं।

17 दिन में पूरा हुआ सफलता का ये सफर

tashi nungshi climbed on mount mckinley

इनसे पहले भारत की प्रेमलता अग्रवाल इस पहाड़ी पर फतह की थी। देनाली के नाम से मशहूर माउंट मेकिनली के करीब 15 हजार फीट ऊंचाई पर बने बेस कैंप से शुरुआत के बाद ताशी-नुंग्शी माइनस 40 डिग्री तापमान में यहां पहुंची।

पर्वत की चोटी तक का सफर 17 दिन में पूरा हुआ। करीब आठ दिन पहले दोनों बहनों को खराब मौसम के कारण रास्ते से लौटना भी पड़ा था।

लेकिन मौसम साफ होने के बाद दोनों बहनों ने चढ़ाई शुरू की और माउंट मेकिनली पर तिरंगा फहराने में सफल रहीं। इससे पहले ताशी-नुंग्शी एवरेस्ट, कि‌लिमंजारो, एल्ब्रुस, अकंग कगवा, कर्सटेन पिरमिड पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed