{"_id":"0ac8c928920df90d2ce668efc0827045","slug":"tashi-nungshi-climbed-akakagua","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की ताशी-नुंग्शी ने फतह की अकाकागुआ चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की ताशी-नुंग्शी ने फतह की अकाकागुआ चोटी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Jan 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुड़वां बेटियों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का हौसला देने वाले कर्नल वीरेंद्र मलिक का दिल उस वक्त कांप गया, जब उन्हें एक अभियान पर गए दो पर्वतारोहियों के मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
दिल को सुकून तब मिला, जब बेटियों के ठीक-ठाक होने का संदेश मिला। अब बेटियों के माउंट अकाकागुआ पर चढ़ाई के जश्न की बारी थी।
सेटेलाइट से मिली लोकेशन
यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। सेटेलाइट लोकेशन के मुताबिक इन बहनों ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकाकागुआ पर चढ़ने में कामयाबी हासिल कर ली है।
विज्ञापन
इस चोटी की ऊंचाई 6942 मीटर है। लेकिन इस बात की अधिकृत घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
दो दिन लग सकते हैं सूचना आने में
उधर, सेटेलाइट मैप के जरिए मिली लोकेशन के आधार पर कर्नल वीरेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि आधिकारिक सूचना आने में अभी दो दिन लग सकते हैं।
इस उपलब्धि से जुड़े अहसास की बात पर मलिक थोड़े भावुक होते हुए कहते हैं, ‘इनसे पहले अभियान पर गए दो पर्वतारोहियों की मौत की खबर से डर गया था। चोटी पर चढ़ने की खुशी से ज्यादा राहत इस बात की है कि बच्चियां सुरक्षित हैं...’।
विज्ञापन