फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tashi nungshi came dehradun

ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'

Sun, 09 Feb 2014 04:00 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Feb 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
tashi nungshi came dehradun

माउंट अकांकागुआ से जुड़े कुछ आंकड़े डराने वाले थे। मसलन हर सीजन में यहां नौ मौत औसतन होती हैं। हाई डेथ रेट की वजह से इसे ‘माउंटेन आफ डेथ’ भी कहा जाता है।

विज्ञापन


पढ़ें,रावल का कृत्य सनातन धर्म के लिए आघाती: माधवाश्रम
विज्ञापन


ऐसे में जब बर्फ पर दो युवा पर्वतारोहियों फ्रांसिस और जैरोड के शव देखे तो दिल बैठ सा गया। उस पर हवा इतनी तेज चल रही थी कि खड़े तक होना मुश्किल लग रहा था। ऐसे हालात में  पहली बार लगा कि वापस लौट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता

लेकिन फिर मम्मी, डैडी के चेहरे याद आए तो एक-दूसरे को हाथ पकड़ हौसला दिया। आखिर जद्दोजहद के बाद ‘माउंटेन आफ डेथ’ फतह किया।

दो अमरीकियों की हो गई थी मौत

tashi nungshi came dehradun

इन बहनों के मुताबिक मरने वाले दो अमेरिकी पर्वतारोही थे। पेनसिल्वेनिया का 28 साल का फ्रांसिस कीनन और विस्कांसिन का जैरोड वान यूडेन। अर्जेंटीनी हेलीकाप्टर की मदद से 650 फुट गहरी खाई से इनके शव बरामद किए गए थे।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

एक तरफ हौसला मात खा रहा था, उस पर मौसम के हालात इतने बुरे थे कि एक कदम बढ़ाना भी दूभर हो रहा था। टैंट पर इस कदर ओस गिर रही थी कि सिर तक गीला हो गया था।

पढ़ें,रावल का कृत्य सनातन धर्म के ल‌िए आघाती: माधवाश्रम

एक-एक कदम बढ़ाना मुश्किल था। ऐसे में साथियों ने भी हिम्मत बढ़ाई। सबसे बड़ी खुशी का क्षण वह था, जब माउंट अकांकागुआ पर कदम पड़े।

टीम में सबसे छोटी थीं मलिक बहनें

tashi nungshi came dehradun

केवल 22 साल की जुड़वां बहनें ताशी, नुंग्शी पांच लोगों की टीम में सबसे छोटी पर्वतारोही थीं। इसमें दो पर्वतारोही अर्जेंटीना के थे, जबकि एक आयरलैंड का था। इनकी उम्र क्रमश: 30, 50 और 56 साल की थी।

पहाड़ों को नापा, अब दम-खम का परीक्षण
ऊंचे पहाड़ों को नापने वाली ताशी, नुंग्शी बहनें आने वाली 11 मार्च से एक नए अभियान पर होंगी।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

यह एंड्यूरेंस यानी दम-खम का परीक्षण होगा। आयरलैंड में तकरीबन 35 किलोमीटर का पैदल सफर वह भी विषम भौगोलिक परिस्थिति में।

पिता ने जेब से लगाए एक लाख

tashi nungshi came dehradun
अभियान खासा खर्चीला था। इसके लिए आठ लाख की मदद आदित्य बिरला ग्रुप ने दी थी, जबकि एक लाख रुपये पिता कर्नल वीरेंद्र सिंह मलिक ने अपनी जेब से लगाए। ओएनजीसी ने अभी पांच लाख रुपये की मदद का भरोसा दिलाया है।

परिचितों का जमघट लगा
ताशी, नुंग्शी के जोहड़ी गांव स्थित आवास पर उनकी कामयाबी का जश्न मनाने मित्रों, परिचितों का जमघट लगा था।

पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

हर आने वाले का स्वागत मिठाई से किया जा रहा था। पिता वीरेंद्र मलिक और मां अंजु मलिक की खुशी का ठिकाना न था।

बेटी बचाने को चढ़ रहीं पहाड़

tashi nungshi came dehradun

ताशी, नुंग्शी बेटी बचाने के लिए यह पहाड़ चढ़ रही हैं। ‘मिशन ट्विन सिस्टर्स एट टाप सेवन सम्मिट्स’ लिंग समानता और कन्या भ्रूण हत्या को समर्पित है। इसमें से चार पहाड़ यह जुड़वां बहनें फतह कर चुकी हैं। अब तीन पहाड़ और जीतने बाकी हैं।

अभी जीते यह पहाड़

  • माउंट एवरेस्ट (नेपाल)
  • माउंट एल्ब्रुस (यूरोप)
  • माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका)
  • माउंट अकांकागुआ (दक्षिण अमेरिका)

जीतने बाकी यह पर्वत
  • माउंट विंसन मैसिफ (अंटार्कटिका)
  • माउंट मैकिन्ले (उत्तरी अमेरिका)
  • माउंट कार्स्टेंज पिरामिड (आस्ट्रेलिया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed