{"_id":"c735325f7c865a70dfd43f5692a02dde","slug":"tashi-nungshi-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताशी-नुग्ंशी को सम्मान में दिए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताशी-नुग्ंशी को सम्मान में दिए एक लाख
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 May 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट के बाद दुनिया की सबसे ऊंचे माउंट मेकिनली के खतरनाक सफर में निकल रही देहरादून की जुड़वा बहनों ताशी और नुंग्शी को हेरिटेज स्कूल के बच्चों ने ऐसी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
चेयरमैन अवधेश चौधरी ने किया सम्मानित
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी ने दोनों बहनों को एक लाख रुपए का चैक सौंपकर सम्मानित किया। हेरिटेज स्कूल में शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
ताशी-नुंग्शी के स्कूल पहुंचने पर स्कूल के बच्चों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी ने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों बहनों ने कम उम्र में ऐसा साहसिक काम चुना है, जिसके बारे में कम ही लोग सोचते हैं।
अपनी मेहनत और हिम्मत के दम पर दोनों दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर देश का झंडा फहरा चुकी हैं और दुनिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनी हैं।
अब दोनों बहनें नॉर्थ अमेरिका की सबसे खतरनाक चोटी फतह करने निकल रही हैं, जिसके लिए हम सभी उनको शुभकामनाएं देते हैं। इसके बाद अवधेश चौधरी ने दोनों बहनों को एक लाख रुपए का चैक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर ताशी-नुंग्शी ने बच्चों के साथ अपने अनुभव बांटे और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या बी गिल, डायरेक्टर विक्रांत चौधरी, बोर्ड सदस्य सेवा सिंह मठारू आदि मौजूद थे।
ऑटोग्राफ के लिए बच्चों ने घेरा
सम्मान समारोह खत्म होने के बाद जैसे ही दोनों बहनें हॉल से बाहर निकली ऑटोग्राफ के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बच्चों ने दोनों बहनों को ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया। ताशी-नुंग्शी ने उनको निराश नहीं किया और नाम पूछकर ऑटोग्राफ दिए।
इस दौरान कई बच्चों ने ताशी-नुंग्शी से उनके अनुभव भी पूछे और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने, इसमें आने वाली कठिनाइयों आदि के बारे में जानकारी ली।
ऑटोग्राफ के लिए बच्चों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाद में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को कक्षाओं में भेज दिया।