फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tariff proposal for huge increase in electricity rates in state online UPCL claims exposed Uttarakhand news

Uttarakhand: बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का टैरिफ प्रस्ताव हुआ ऑनलाइन, खुली UPCL के दावों की पोल

Mon, 02 Jan 2023 11:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Jan 2023 11:40 AM IST
सार

‘अमर उजाला’ ने सवाल उठाया था कि अगर सरचार्ज 6.5 प्रतिशत कम कर दिया तो भी 7.72 प्रतिशत बढ़ोतरी कैसे हो सकती है ? नियामक आयोग ने टैरिफ का प्रस्ताव ऑनलाइन किया तो यूपीसीएल के दावों की पोल खुल गई। साफ हो गया कि यूपीसीएल ने लिखित में 16.96 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है। 

विज्ञापन
Tariff proposal for huge increase in electricity rates in state online UPCL claims exposed Uttarakhand news
उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का टैरिफ प्रस्ताव ऑनलाइन होने के साथ ही यूपीसीएल के दावों की पोल भी खुल गई। यूपीसीएल संशोधित प्रस्ताव भेजने के बाद भी केवल 7.72 प्रतिशत बढ़ोतरी का ही दावा कर रहा था।दरअसल, नियामक आयोग ने यूपीसीएल को 6.5 प्रतिशत सरचार्ज हटाकर प्रस्ताव भेजने को कहा था।

विज्ञापन


26 दिसंबर को जब प्रस्ताव भेजा गया तो ‘अमर उजाला’ ने 16.96 प्रतिशत बढ़ोतरी की खबर 27 दिसंबर के अंक में ‘बेतहाशा महंगी हो सकती है बिजली, यूपीसीएल ने भेज दिया नया प्रस्ताव’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद यूपीसीएल ने दावा किया था कि नए प्रस्ताव में 7.72 प्रतिशत बढ़ोतरी ही शामिल है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस दावे के हिसाब से यूपीसीएल ने मीडिया को भी भ्रमित किया। ‘अमर उजाला’ ने सवाल उठाया था कि अगर सरचार्ज 6.5 प्रतिशत कम कर दिया तो भी 7.72 प्रतिशत बढ़ोतरी कैसे हो सकती है ? नियामक आयोग ने टैरिफ का प्रस्ताव ऑनलाइन किया तो यूपीसीएल के दावों की पोल खुल गई। साफ हो गया कि यूपीसीएल ने लिखित में 16.96 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रस्तावित टैरिफ
 
श्रेेेणी र्तमान दर (रुपये/यूनिट) प्रस्तावित दर (रुपये/यूनिट) प्रतिशत बढ़ोतरी
 
घरेलू 4.98 5.41   8.72
अघरेलू 6.97 8.33 19.56
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी 6.46 7.93 22.92
प्राइवेट ट्यूबवेल 2.20 2.41   9.73
इंडस्ट्री 6.56 7.80 19.01
एलटी इंडस्ट्री 6.54 7.77 18.75
एचटी इंडस्ट्री 6.56 7.80   19.02
मिक्स्ड लोड 6.01 7.20 19.72
रेलवे ट्रैक्शन 5.79 6.71 15.77
इलेक्ट्रिक व्हीकल 5.50 6.25 13.64
कुल 6.08 7.11 16.96

ये भी पढ़ें....Recruitment 2023:  नए साल में पुरानी भर्तियों के 208 पद और बढ़े, PCS मुख्य परीक्षा को लेकर पढ़ें ये अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed