{"_id":"525f9e741d3f4dde70b138ce374fac22","slug":"tara-pokharia-will-shine-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चमकेगी कोटद्वार की तारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में चमकेगी कोटद्वार की तारा
नरेश थपलियाल/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 24 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलें आसान होकर राहें खुद ब खुद बन जाती है, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है काशीरामपुर मल्ला निवासी तारा पोखरियाल ने।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
आर्थिक दिक्कतों के बाद भी उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में पुदीने पर शोध कर अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। वह आगामी जुलाई में कैलिफोर्निया में आयोजित विश्व भू-विज्ञान सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी
विज्ञापन
तारा को उनके शोध ‘इफेक्ट ऑफ हैवी मेटल आयंस ऑन द एंटी ओक्सीडेंट प्रॉपर्टीज ऑफ मेंथा स्पिकाटा’ के लिए अमेरिका में तीसरा अंतरराष्ट्रीय अर्थ साइंस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी
तारा को रिसर्च में आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी संस्था मदद करेगी। अमर उजाला से बातचीत में तारा के बताया कि उनके पिता लोकमनी पोखरियाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता राजेश्वरी पोखरियाल हाउस वाइफ हैं।
पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी
उन्होंने चिन्मयानंद डिग्री कॉलेज हरिद्वार से एमएससी बायोकेमेस्ट्री उत्तीर्ण करने के बाद ‘पुदीना’ में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट पर शोध किया।
बना चुकी है प्रदूषण मापक डिवाइस
तारा पोखरियाल अपनी शिक्षा के दौरान प्रदूषण मापक डिवाइस बना चुकी है। उनका कहना है कि फैक्ट्रियों में लगने वाले इस डिवाइस के माध्यम से पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है।
पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज
आर्थिक दिक्कतों के कारण वे रिसर्च को आगे नहीं बढ़ा पाई।