फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tantrik sexually assault a minor girl make clipping and blackmail her

तांत्रिक ने बहला-फुसला कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, बना ली क्लीपिंग और बार-बार किया मजबूर

Thu, 17 Jan 2019 08:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
tantrik sexually assault a minor girl make clipping and blackmail her
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और क्लीपिंग बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि बीती एक जनवरी को उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई थी। छह जनवरी को वह फाजलपुर महरौला क्षेत्र में बेहोश मिली।

क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर छह दिन तक दुष्कर्म करता रहा

नाबालिग ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक तांत्रिक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ रामपुर ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी तांत्रिक ने उसकी अश्लील क्लीपिंग बनाई और वायरल करने की धमकी देकर छह दिन तक दुष्कर्म करता रहा।

छह जनवरी को तबियत बिगड़ने पर तांत्रिक उसे बेहोशी की हालत में फाजलपुर महरौला क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पिता की तहरीर पर तांत्रिक को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाय पीने के बहाने से दोस्ती गांठकर नाबालिग से दुष्कर्म 

वहीं देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक राठौर ने बताया कि गत 17 नवंबर को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के बाद आरोपी फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने बिजनौर जनपद के किरतपुर कस्बे की मीनार वाली मस्जिद के पास रहने वाले वसी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की को अपने साथ एक होटल में ले गया

उससे पूछताछ में पता चला है कि वसी शहर में करीब चार साल से रहकर पेंटर का काम करता था। उसने सितंबर में एक चाय की ठेली पर आना जाना शुरू कर दिया। दिन में दो से तीन बार वह वहीं पर चाय पीने लगा। इस दौरान उसकी दोस्ती चाय वाली की बेटी से हो गई।
 

उसकी जान पहचान इतनी बढ़ गई कि वह बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की को अपने साथ एक होटल में ले गया। वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की रोने लगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी वह दुकान पर आता रहा। बार-बार दबाव बनाकर वह लड़की को इसी तरह अपने साथ ले जाने लगा। उसने उसे ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान जैसे उसे पता चला कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो वह फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed