फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tantrik capture educated people

पढ़े-लिखे बन रहे हैं तांत्रिकों के 'शिकार'

Wed, 04 Dec 2013 05:38 PM IST
प्रवेश्ा कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश्ा कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Dec 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
tantrik capture educated people

देहरादून में फर्जी बाबा, तांत्रिक किस तरह जनता को लूट रहे हैं, मीना (परिवर्तित नाम) की आपबीती इसकी एक बानगी भर है।

विज्ञापन


पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार

मीना के पति डॉक्टर हैं। बीते साल उनके घर से 10 लाख रुपए चोरी हुए। पुलिस में रिपोर्ट कराई। बहुत कोशिशों के बाद भी कुछ पता नहीं चला। किसी के कहने पर चोरी गया धन पाने की आस में एक बाबा के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


चोर का नाम, दिशा बताने का दावा
बाबा ने तीन दिन के भीतर चोर का नाम, दिशा बताने का दावा किया। इसके एवज में पांच हजार रुपए पूजा खर्च के नाम पर लिए, लेकिन दावा फुस्स निकला। पैसे के लिए बाबा के पते पर पहुंचे तो पता चला कि वह स्थान बदल चुका है, मोबाइल नंबर भी बंद निकले...।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा पीड़ितों की जगह किया एविएशन कंपनियों का 'भला'

अलीगढ़ की रहने वाली मीना अपने रिश्तेदारों के यहां जीएमएस रोड स्थित आवास पर आई हुई हैं। मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित ‘फ्रॉड बाबा की जय...’ स्टोरी पढ़ने के बाद उन्होंने दिए गए मोबाइल फोन पर अपनी व्यथा जाहिर की।


उन्हीं के जैसे कई और लोग थे, जिन्होंने अपनी आपबीती अमर उजाला से साझा की। इनमें ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक रही, जो पारिवारिक समस्याओं के निदान के लिए बाबा, तांत्रिकों के चंगुल में फंसी।

आंख बंद कर भरोसा करना बेवकूफी

एक बार भुक्तभोगी बनने के बाद इनकी आंखें खुल चुकी हैं। इनका साफ कहना है कि अगर आम आदमी बेवकूफ न बनना चाहे तो उसे कोई बेवकूफ नहीं बना सकता। कोई बाबा या तांत्रिक कितना भी बड़ा दावा क्यों न करे, उस पर आंखें बंद कर भरोसा करना बेवकूफी ही है।

कोई डॉक्टर है तो कोई इंजीनियर
आप बेशक यह मानकर चलें कि बाबाओं, तांत्रिकों केदावों में अनपढ़ व्यक्ति आसानी से फंसता है, लेकिन अमर उजाला की पड़ताल में जो हकीकत सामने आई, वह इसके ठीक उलट है।

इनमें खासे पढ़े-लिखे ज्यादा हैं। कोई डॉक्टर है तो कोई इंजीनियर, लेकिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के भरोसे केचक्कर में यह लुट बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed