फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   talent hunt competition by cbse

प्रतिभा दिखाओ और जीतो 20 हजार रूपए इनाम

Mon, 04 Aug 2014 01:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Aug 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
talent hunt competition by cbse

सीबीएसई ने छात्रों में राइटिंग स्किल्स बढ़ाने के लिए लेखन प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता में छात्र पांच से 11 अगस्त तक प्रतिभाग कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम 12 अगस्त को जारी होगा और 14 अगस्त को विजेता 14 छात्रों को दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

सीबीएसई की निदेशक अकादमिक डॉ. साधना शर्मा के मुताबिक यह प्रतियोगिता श्री पिंगली वैंकेया की इंस्पीरेशनल लाइफ पर आधारित होगी। श्री पिंगली वैंकेया के जीवन से जुड़ा एक टॉपिक हर दिन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें हर दिन 68 विजेता छात्रों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा जबकि शीर्ष 14 छात्रों को 20 हजार रुपये का पुरस्कार और दिल्ली के ऐतिहासिक इमारतों में विजिट का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग लेने के ल‌िए इस नंबर पर करें म‌िस कॉल

talent hunt competition by cbse

-0120-4763981 पर मिस कॉल करें।

-इसके बाद बोर्ड आपसे एसएमएस के माध्यम से नाम, पिता का नाम, कक्षा, स्कूल का नाम, जिला, राज्य और मोबाइल नंबर मांगेगा।

-यह जानकारी भेजने के बाद बोर्ड की ओर से पंजीकरण नंबर एसएमएस कर दिया जाएगा।
-छात्रों को हर दिन के टॉपिक की सूचना एसएमएस से मिलेगी।
-छात्र को टॉपिक पर निर्धारित शब्द लेख लिखकर उस पर अपना नाम, पिता का नाम, कक्षा, स्कूल, ईमेल, टॉपिक का नाम, पासपोर्ट साइज फोटो और पंजीकरण संख्या लिखनी होगी।
-इस पेज को ईमेल के अलावा फोटो खींचकर वॉट्स ऐप के जरिये भेजा जा सकता है।

यहां भेजें अपना लेख
email : cbsewriting@gmail.com
whatsapp : 07042745234

स्कूली छात्रों को सीबीएसई बनाएगा कथाकार

talent hunt competition by cbse

सीबीएसई स्कूलों में छात्रों को कथाकार बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता कथा पब्लिकेशन की ओर से कराई जा रही है। इसके लिए सीबीएसई स्कूल सोमवार से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

‘आई लव रीडिंग’ नाम के इस प्रोजेक्ट का मकसद छात्रों की कथाकार रुचि और ट्रांसलेशन की काबिलियत को परखना है। प्रथम चरण के तहत सभी स्कूलों में कक्षा चार से सात तक के छात्रों और कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्रों के लिए चार से 14 अगस्त के बीच अलग-अलग ऑन स्पॉट क्रिएटिव राइटिंग सर्च फॉर एक्सीलेंस का आयोजन होगा।

इसमें आने वाली स्टोरी या ट्रांसलेशन को प्राचार्य अपने स्तर पर जांचने के बाद वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। प्रथम चरण से देशभर में 300-400 छात्रों का चयन होगा। द्वितीय चरण में अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में रीजनल क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप होगी। इस दौरान छात्र अपनी स्टोरी या ट्रांसलेशन लिखकर देंगे।

इनमें से 200 छात्रों का चयन अंतिम सीबीएसई-कथा उत्सव के लिए किया जाएगा। यह तीन दिवसीय कथा उत्सव नई दिल्ली में 24 से 28 दिसंबर के बीच आयोजित होगा, जिसमें देश दुनिया के नामी कथाकारों के अलावा कई प्रकाशन समूह भी मौजूद होंगे। समारोह में एक बेस्ट स्टोरी और एक बेस्ट ट्रांसलेशन का चयन विशेषज्ञ करेंगे, जो कि कथा प्रकाशन की ओर से बाल कथा प्राइज स्टोरी के तौर पर प्रकाशित की जाएगी।

ऑनलाइन पंजीकरण के ल‌िए यहां करें क्लिक करें: www.katha.org, www.cbseacademic.in

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed