{"_id":"6437141f4f05698e50016ea4","slug":"take-free-books-book-bank-dehradun-news-c-5-drn1005-129588-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एनएपीएसआर कीअच्छी पहल... बुक बैंक से ले सकते हैं निशुल्क किताबें, यहां करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एनएपीएसआर कीअच्छी पहल... बुक बैंक से ले सकते हैं निशुल्क किताबें, यहां करें संपर्क
Fri, 14 Apr 2023 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:03 AM IST
सार
देहरादून जिले में 10 बुक बैंक संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से प्ले ग्रुप से लेकर हायर एजुकेशन, कंपटीशन, मेडिकल, बैंकिंग, लॉ, सीए, टीचिंग, एनडीए, आईएस और पीसीएस की किताबें निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
किताबें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
निजी स्कूलों में अतिरिक्त किताबें लगाकर लगातार अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रही है। ऐसे में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) की ओर से निशुल्क बुक बैंक बनाए गए हैं। यहां से अभिभावक बच्चों के लिए निशुल्क किताबें ले सकते हैं। साथ ही पुरानी किताबें दे भी सकते हैं।
विज्ञापन
बुक बैंक के संस्थापक और एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि महंगी होती शिक्षा अभिभावकों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। इस साल निजी पब्लिशर की किताबों के दामों में हुई बढ़ोतरी की वजह से अभिभावकों का बजट गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में एनएपीएसआर की ओर से देहरादून जिले में 10 बुक बैंक संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से प्ले ग्रुप से लेकर हायर एजुकेशन, कंपटीशन, मेडिकल, बैंकिंग, लॉ, सीए, टीचिंग, एनडीए, आईएस और पीसीएस की किताबें निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
यहां कर सकते हैं संपर्क
आरिफ ने बताया कि पुरानी किताबों के निशुल्क आदान-प्रदान करने या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7830548108 पर संपर्क किया जा सकता है।