फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   t20 world cup 2021 India Pakistan Match: Two Bookies Arrested during Speculation in dehradun Running from Dubai

भारत-पाक मैच: दुबई से चल रहा सट्टा पकड़ा, देहरादून में दो बुकी गिरफ्तार, 10 पुलिस की पकड़ से बाहर

Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Oct 2021 11:42 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस ने एकेडमी ऑफ क्रिएटिव ट्रेनिंग एंड स्किल नाम की एकेडमी में छापा मारा गया। यहां पर दो युवक लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्एस के साथ बैठे हुए थे।

विज्ञापन
t20 world cup 2021 India Pakistan Match: Two Bookies Arrested during Speculation in dehradun Running from Dubai
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत पाकिस्तान के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने देहराखास स्थित एक्टिंग एकेडमी में दुबई से संचालित हो रहा सट्टा पकड़ा है। सट्टा खिलवाने के आरोप में दो बुकी भी गिरफ्तार हुए हैं। इनके विभिन्न खातों में जमा 15 लाख रुपये से ज्यादा रकम फ्रीज की गई है। मामले में 10 बुकी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

विज्ञापन


पटेलनगर इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देहराखास स्थित एक एक्टिंग एकेडमी के दफ्तर में टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर एकेडमी ऑफ क्रिएटिव ट्रेनिंग एंड स्किल नाम की एकेडमी में छापा मारा गया। यहां पर दो युवक लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्एस के साथ बैठे हुए थे। इनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही थीं। पूछताछ में पता चला कि वह दोनों सट्टा खिलवा रहे थे। साथ ही रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच में सट्टा लगवाने की तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन


T20 World Cup 2021: भारत-पाक मैच को लेकर उत्तराखंड में चरम पर उत्साह, सट्टेबाजी की आशंका पर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने अपने नाम मनीष निवासी विद्या विहार और प्रकाश सिंह निवासी रायपुर बताए। दोनों युवक अलग-अलग लैपटॉप से विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे थे। कुछ संदिग्ध और कोड भाषा का भी प्रयोग किया जा रहा था। इसमे 102 विड्रॉल और 102 रीफिल आदि लिखा हुआ था। पुलिस ने इनके मोबाइल चेक किए तो इनमें एक खाता आईसीआईसीआई बैंक में एवरग्रीन एंड फूड वेजिटेबल और दूसरा एयू बैंक ग्लोबल ट्रेडिंग के नाम से था।

आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 13 लाख रुपये और एयू बैंक के खाते में दो लाख रुपये जमा थे। पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों की मदद से इन खातों में जमा रकम को फ्रीज कराया। आरोपियों के 10 साथी अनिल उपाध्याय, रवि, महादेव रतूड़ी, अंकुश, अमन, अनमोल, मुकुल, सौरभ, अमित और प्रमोद चंद उपाध्याय अभी पकड़ से बाहर हैं। इनमें से दो लोगों की यह एकेडमी है। इन सभी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

24 घंटे शिफ्टों में चलता था सट्टा 
आरोपियों ने बताया कि इस दफ्तर में सट्टा 24 घंटे चलता था। यहां पर एक रजिस्टर भी रखा था, जिसमें सट्टा लगाने वालों के नाम लिखे हुए थे। यहां कुल आठ लोग छह-छह घंटे की शिफ्टों में काम करते थे। जिन खातों में यह रकम थी वह दोनों मुंबई के खाते हैं। यह सट्टा प्रमुख तौर पर दो वेबसाइटों के माध्यम से चलाया जा रहा था। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

दुबई की कंपनी देश में चलाती है 150 सट्टा सेंटर

सट्टा चलाने वाली दुबई की इस कंपनी का नाम महादेव बुक है। यह भारत में 150 सेंटरों के माध्यम से सट्टा लगवाती है। देहरादून में जिस सेंटर में यह सट्टा पकड़ा गया। इसका नंबर 102 है। इसी के कोड नेम के आधार पर ही पैसे भेजे और निकाले जाते हैं। इसके माध्यम से बुकी पहले ग्राहकों को विभिन्न वेबसाइटों पर डेमो भी देते हैं। 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह वेबसाइट ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। वेबसाइट में जाकर ग्राहक ऑनलाइन क्रिकेट मैच व कशीनों में सट्टा लगाते हैं। ग्राहकों से टेलीग्राम एप के माध्यम से संपर्क किया जाता है। इस एप पर बाजीगर नाम से महादेव बुक कंपनी एक ग्रुप चलाती है। इसके बाद विभिन्न प्रकार की वेबसाइट मे ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए व्हाट्सअप नंबर उपलब्ध कराये जाते हैं। बाजीगर ग्रुप से ग्राहक व्हाट्सअप नंबर लेकर उस नंबर पर इन्हें आईडी चाहिए मैसेज करता है। इस पर आरोपी ने उन्हें यह आईडी बताते हैं।

इसके रिफिल फोन कहा जाता है। ग्राहकों को डेमो भी दिया जाता है। ग्राहकों को वेबसाइट पसंद आने के बाद उन्हें पेमेंट डिटेल फार्मेट दी जाती है। इसमें उन्हें बैंक खाते का विवरण और यूपीआई आईडी आदि दी जाती है। पेमेंट मिलने के बाद आरोपी उन्हें वेबसाइट की आईडी और उसका पासवर्ड देते हैं।

उन्हें दिए गए रुपयों के बराबर सट्टा लगाने के लिए प्वाइंट दिए जाते हैं। यदि ग्राहक जीत जाता है तो वह व्हाट्सएप पर उन्हें विड्राल चाहिए का मैसेज करता है। इसके बाद आरोपी विड्राल फोन मे चल रहे व्हाट्सएप से ग्राहक को उसके खाते की डिटेल भेजने के लिए एक फारमेट भेजते हैं। इसमें ग्राहक अपने खातों का विवरण भेज देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed