फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Syed Mushtaq T20 Trophy: Uttarakhand team will take field under the captaincy of Iqbal Abdullah

सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी: इकबाल अब्दुल्ला की कप्तानी में मैदान में उतरेगी उत्तराखंड टीम

Tue, 29 Dec 2020 03:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Dec 2020 03:45 PM IST
सार

  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 20 सदस्यीय टीम घोषित, पांच खिलाडी स्टैंड बाई में रहेंगे
  • 10 जनवरी को वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी उत्तराखंड की टीम

विज्ञापन
Syed Mushtaq T20 Trophy: Uttarakhand team will take field under the captaincy of Iqbal Abdullah
इकबाल अब्दुल्ला - फोटो : Social Media

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम घोषित कर दी गई है। गेस्ट प्लेयर इकबाल अब्दुल्ला को टीम की कमान सौंपी गई है। उत्तराखंड का पहला मुकाबला 10 जनवरी को होगा। इसके लिए टीम एक जनवरी को वडोदरा पहुंच जाएगी। टीम के सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले जाएंगे।

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते सभी टीमों को दो जनवरी से पहले अपने-अपने वैन्यू पर पहुंचना है। 10 जनवरी को टीम का पहला मुकाबला बड़ौदा के साथ होगा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड को इलीट सी ग्रुप में रखा गया है। इसमें उत्तराखंड और बड़ौदा के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछले साल भी टीम का हिस्सा रहे हैं। जबकि, 10 नए खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। टीम के साथ दो रिजर्व प्लेयर रविंद्र रावत और अग्रिम तिवारी भी वडोदरा जाएंगे। इसके अलावा निखिल पुंडीर, वैभव भट्ट, मनीष भट्ट और विकास रावत को स्टैंड बाय में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग राउंड में उत्तराखंड के मुकाबले
तिथि             बनाम
10 जनवरी    बड़ौदा
12 जनवरी    गुजरात
14 जनवरी    महाराष्ट्र
16 जनवरी    हिमाचल प्रदेश
18 जनवरी    छत्तीसगढ़

प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम

इकबाल अब्दुल्ला (ऑलराउंडर) कप्तान
जय बिस्टा (बल्लेबाज)
करणवीर कौशल (बल्लेबाज)
कुणाल चंदेला (बल्लेबाज)
दीक्षांशु नेगी (ऑलराउंडर)
अवनीश सुधा (ऑलराउंडर)
पीयूष जोशी (गेंदबाज)
आर्य सेठी (बल्लेबाज)
सौरभ रावत (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
विजय शर्मा (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
मयंक मिश्रा (ऑलराउंडर)
हिमांशु बिष्ट (लेग स्पिनर)
आशीष चौधरी (लेग स्पिनर)
नाजिम (मीडियम पेस)
गिरीश रतूड़ी (ऑलराउंडर)
गौरव सिंह (मीडियम पेस)
समद फल्लाह (मीडियम पेस)
धनराज शर्मा (मीडियम पेस)
आकाश मधवाल (मीडियम पेस)
निखिल कोहली (मीडियम पेस)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed