फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu two new cases in dehradun.

दून में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, दो नए मामले आए सामने

Fri, 19 Feb 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
swine flu two new cases in dehradun.

राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को दो और नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पतालों में ऐहतियातन पर्याप्त मात्रा में दवाएं और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती होने वाले संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीजीसी) को भेजे जाते हैं। यहां से हर हफ्ते ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आती है। पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट में एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इस महिला की मौत बीती नौ फरवरी को अस्पताल में उपचार के दौरान हुई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में दो नए मामले पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डा. सुशील अग्रवाल ने बताया कि नौ फरवरी को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 35 वर्षीय महिला भर्ती की गई। वहीं 12 फरवरी को 24 वर्षीय एक अन्य महिला मरीज को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। दोनों मरीजों को चिकित्सकों की गहन देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। सीएमओ डा. अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट में दोनों ही मामले पॉजिटिव मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed