{"_id":"62698030034fc4ce882a721d89f67680","slug":"swine-flu-patient-found-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू, हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस कड़ी में एक नए मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में अब तक 15 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा 12 मरीज दून के हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ही स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
प्रदेश में अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू के 15 मामलों में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। 40 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की ब्लड रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। बावजूद राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अलग से आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाया गया है। इस वजह से मरीज निजी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
राजधानी में अब तक जिन 12 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें सात महिलाएं हैं। डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं में इम्युनिटी पावर कम होने से वह जल्द इसकी जद में आ रही हैं। सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन