फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu patient died in uttarakhand

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, हड़कंप

Sun, 08 Feb 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Feb 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
swine flu patient died in uttarakhand

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली से ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के एक दिन पहले रोगी मर गया। स्वाइन फ्लू से प्रदेश में यह पहली मौत बताई जा रही है।

विज्ञापन


देहरादून में अब तक पांच और रोगियों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम में लापरवाही बरत रहा स्वास्थ्य महकमा रोगी की मौत के बाद मामले की लीपापोती में जुट गया है। अफसर इस संबंध में बात करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल जौलीग्रांट में कुछ दिन पहले रुड़की के एक युवक को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सीएमओ कार्यालय को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगी का ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया। रोगी की रिपोर्ट 4 फरवरी को आई। जांच में रोगी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। इस पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम जौलीग्रांट पहुंची तो पता चला कि रोगी को परिजन घर ले गए हैं।

रिपोर्ट आने के एक दिन पहले ही मर गया रोगी

swine flu patient died in uttarakhand

अस्पताल के लिखे पते पर अधिकारियों की टीम रुड़की गई तो पता चला कि पता गलत था। फिर रजिस्टर पर रोगी के पता के साथ लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम रोगी के घर पहुंची तो पता चला कि 3 फरवरी को उसकी मौत हो गई है।

इस पर रोगी के संपर्क में आने वाले चिकित्साकर्मियों और रोगी के परिजनों को स्वाइन फ्लू की दवा टेमी फ्लू खाने के लिए दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल इस संबंध में किसी जानकारी से इनकार कर रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम में शामिल सूत्र ने मामले की पुष्टि की है। इस मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

पांच रोगी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव
शहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे पांच रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पांचों रोगी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि इनका ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। जांच में रोग की पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले कई रोगियों को अस्पतालों में भरती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed