फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu infected patient in dehradun.

दून में स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज, हड़कंप

Sat, 17 Jan 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Jan 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
swine flu infected patient in dehradun.

देहरादून के सीएमआई अस्पताल में बीत दिनों भर्ती कराई गई युवती में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल ने मरीज के खून का नमूना लेकर स्वास्थ्य विभाग को भिजवाया है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी 25 वर्षीय युवती को कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया।

स्वाइन फ्लू का लक्षण मिलने के बाद अस्पताल ने युवती के खून का सैंपल जांच के लिए भेजा है। हालत नाजुक देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे युवती की देखरेख में जुटी है।
विज्ञापन


पहले एक युवक में हो चुकी है पुष्टि
इससे पहले 12 जनवरी को मोहिनी रोड निवासी एक युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। हालांकि वह अब स्वस्थ हो चुका है। मगर एक हफ्ते के अंदर आए नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण, जान लें

swine flu infected patient in dehradun.
नाक बहना, बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों में लालिमा और पानी बहना, छींक आना, गले में दर्द आदि स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण हैं।

कुछ दिन में निमोनिया हो जाता है और फेफड़ों में पानी भरने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। वक्त रहते मरीज को इलाज नहीं मिलने पर उसकी मौत भी हो सकती है।

ऐसे करें बचाव
स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। छींकते वक्त मुंह रुमाल से ढक लें। तत्काल योग्य डॉक्टर का परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed