फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu in uttarakhand

...स्वाइन फ्लू पर दिल्ली की रिपोर्ट पर ही भरोसा

Sat, 28 Feb 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Feb 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
swine flu in uttarakhand

स्वाइन फ्लू की दहशत में लोग हल्के सर्दी-जुकाम को भी खतरनाक मानने लगे हैं। खांसी हुई, नाक बही या गले में खराश हुई तो लोग तुरंत अस्पताल दौड़ रहे हैं। यहां तक तो फिर भी ठीक है, लेकिन डॉक्टर के दवा देने के बाद भी कई संतुष्ट नहीं हो रहे। उनका जोर इसी बात पर है कि डॉक्टर उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भिजवा दें।

विज्ञापन


वे दिल्ली से आने वाली रिपोर्ट पर ही भरोसा करना चाहते हैं। लोगों का यह रवैया इन दिनों दून अस्पताल के डॉक्टरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। डॉक्टरों के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे। डॉक्टर स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षण दिखने पर ही खून के नमूने भेजने की बात कहते हैं तो कई लोग नेताओं से लेकर शासन स्तरीय अधिकारियों तक से सिफारिश लगवाने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन


सिर्फ स्वाइन फ्लू के नमूने भेजें
दिक्कत इसलिए भी बढ़ र्गई है कि दिल्ली स्थित प्रयोगशाला ने सिर्फ स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों के ही नमूने जांच के लिए भेजने की सख्त हिदायत दे दी है। साफ कहा है कि सर्दी-जुकाम के पीड़ितों के नमूने किसी हाल में न भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मरीजों के नमूने भेजे
शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षणों वाले आठ मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे। इसमें वैश्य नर्सिंग होम और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती तीन-तीन और सीएमआई में भर्ती दो मरीज शामिल हैं।

स्वाइन फ्लू घातक रोग है, लेकिन इसका इलाज संभव है। दूसरी ओर, हर सर्दी-जुकाम स्वाइन फ्लू नहीं होता। डॉक्टरों की सलाह और उचित इलाज से वायरल ठीक हो जाता है। लेकिन कई लोग मानते ही नहीं। बिना वजह दबाव बनाकर ब्लड सैंपल भेजने की बात कहते हैं। इससे प्रयोगशाला पर भी दबाव बढ़ जाता है और असल रोगियों के नमूनों की जांच में भी देरी हो सकती है। ऐसे लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
-डा. एसपी अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी

...तो दून में हो सकेगी स्वाइन फ्लू की जांच

swine flu in uttarakhand

राज्य में स्वाइन फ्लू और इससे मिलते जुलते लक्षणों वाले रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी प्रयोगशालाओं को जांच की अनुमति मिल सकती है। तीन निजी प्रयोगशालाओं के आवेदन पर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिली तो स्वाइन फ्लू संदिग्धों की प्रदेश में ही जांच हो सकेगी।

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों के रक्त नमूने अभी जांच के लिए दिल्ली भेजे जा रहे हैं। उत्तर भारत में दिल्ली समेत महज तीन प्रयोगशालाओं में ही इसकी जांच होती है। दिल्ली में रोजाना सैकड़ों रक्त नमूने पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट लौटने में पांच से सात दिन का वक्त लग रहा है।

इस बीच सही इलाज में देरी से र्कई मरीजों की हालत बिगड़ रही है। अकेले देहरादून जिले से ही अब तक 138 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 82 की रिपोर्ट नहीं मिली है। 44 मरीजों के रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 12 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उधर, दिल्ली प्रयोगशाला ने भी नमूनों के दबाव की बात कही है।

कुछ दिन पहले महंत इंदिरेश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और आहूजा पैथोलॉजी सेंटर ने अपनी प्रयोगशाला में जांच की अनुमति का अनुरोध स्वास्थ्य महानिदेशालय से किया था। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस जोशी ने बताया कि रक्त नमूनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिली तो जल्द जांच और तेजी से इलाज में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed