{"_id":"628d28fa2c36fd5d55d2815785850c0a","slug":"swine-flu-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में स्वाइन फ्लू के दस नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में स्वाइन फ्लू के दस नए मरीज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Mar 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू के दस और रोगी चिह्नित किए गए हैं। दिल्ली से इनकी जांच रिपोर्ट में घातक बीमारी की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, आठ और संदिग्ध रोगी अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। इनके रक्त नमूने जांच के लिए भेज दिए गए। सोमवार को दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की प्रयोगशाला से 23 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को मिली।
इनमें से दस स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, जबकि 13 नेगेटिव निकले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मदन बोनाल ने बताया कि सभी मरीजों के परिजनों से दूरभाष पर संपर्क किया जा चुका है। कुछ मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले हैं, संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारियों को परिजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि दून जिले के रोगियों के घरों में मंगलवार को टीम जाएगी। परिजनों को दवाएं देने के साथ जरूरत होने पर रक्त नमूने भी लिए जाएंगे। बताया कि जिन अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के पाजीटिव मरीज भर्ती हैं, उन्हें भी जरूरी इलाज करने के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को विभिन्न अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के आठ नए संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें चार मरीज हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल जौलीग्रांट, एक दून अस्पताल, दो सीएमआई और एक महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हुए हैं।