{"_id":"490c7556e7fc2dee842f77193e8ad608","slug":"swine-flu-alert-on-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पर उत्तराखंड में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पर उत्तराखंड में अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और सटे क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कहा गया है कि जिले के सभी बड़े अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के मद्देनजर आइसोलेशन वार्ड बनाएं और फ्लू की दवाएं मुहैया कराई जाए।
भेजी गईं दवाएं
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर एहतियातन जिले में अलर्ट जारी किया गया है। दून अस्पताल में स्वाइन फ्लू की दवाएं भेजी गई हैं। आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लक्षण
दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी जोशी के मुताबिक, नाक बहना, बुखार, जोड़ों में दर्द, लाल आंखें, पानी बहना, छींक आना, गले में दर्द आदि बीमारी के प्राथमिक लक्षण हैं।
विज्ञापन
दवा न लेने पर कुछ दिन में निमोनिया और फेफड़ों में पानी भरने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। समय पर इलाज न मिले तो मरीज की मौत भी हो सकती है।
यह है बचाव
स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें। छींकते वक्त मुंह रुमाल से ढके। तत्काल योग्य डाक्टर को दिखाएं।