फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swine flu alert in dehradun.

स्वाइन फ्लू की चपेट में और 15 लोग

Sun, 08 Mar 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Mar 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
swine flu alert in dehradun.

देहरादून में 15 और लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इन मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली की प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। स्वाइन फ्लू के इतने मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग की सर्विलांस टीम ने अस्पतालों को सूचित कर मरीजों के परिजनों से भी संपर्क किया है। जिले में अब तक 30 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक और दो मार्च को 43 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। ये मरीज वैश्य नर्सिंग होम, हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल जौलीग्रांट और महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। पांच और सात मार्च को दिल्ली से आई रिपोर्ट में पंद्रह मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू संक्रमण कम होने का दावा करने वाले अधिकारी भी इससे हैरान हैं। शनिवार शाम आननफानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई। इनमें पांच मरीज हरिद्वार और टिहरी जिले के बताए जा रहे हैं। बाकी मरीज दून के हाथीबड़कला, गढ़ी कैंट, क्लेमनटाउन आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के सर्विलांस अधिकारी डा. मदन बोनाल ने बताया कि अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि मरीजों को पर्याप्त दवा और इलाज दिया जाए। मरीजों के घर वालों से संपर्क किया गया है। रविवार को परिजनों के रक्त नमूने भी लिए जाएंगे। डा. बोनाल ने बताया कि शनिवार को नौ नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed