{"_id":"9035cff6a1d6df7be9f829459bcd89de","slug":"swine-flu-alert-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः स्वाइन फ्लू के 'आतंक' से सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः स्वाइन फ्लू के 'आतंक' से सावधान!
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Feb 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
फ्लू से संक्रमित होने की आशंका में 51 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक प्रदेश में 9 मामले पाजिटिव मिले हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। 17 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक मामले देहरादून जनपद में रिपोर्ट हो रहे हैं, जिसके बाद हरिद्वार जनपद है। अन्य राज्यों से यहां आने वाले मरीजों की संख्या से यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। वहीं, विभाग सभी अस्पतालों में दवाओं के पर्याप्त इंतजाम के दावे कर रहा है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के 6 मरीज दून अस्पताल में है, जबकि 2 सहारनपुर निवासी जौलीग्रांट में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा 3 मरीज हरिद्वार जनपद में हैं। संदिग्ध मामलों में नैनीताल और ऊधमसिंहनगर से भी रिपोर्ट आ रही है, लेकिन अभी तक कोई भी पाजिटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जीएस जोशी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 51 केस रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें से 9 की टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण पर पुष्टि हुई है।