{"_id":"bda9a27f2e851d48a27ad4a70c86f2f6","slug":"swami-shivanand-wants-save-ganga-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा के लिए हाईकोर्ट में 'गुहार' लगाएंगे शिवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा के लिए हाईकोर्ट में 'गुहार' लगाएंगे शिवानंद
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती खनन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान
उन्होंने कहा कि गंगा के तीन किलोमीटर के दायरे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खनन की अनुमति देने के खिलाफ वह हाईकोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल में जाएंगे।
खनन का पुरजोर विरोध
इसके साथ ही खनन का पुरजोर विरोध किया जाएगा। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि श्यामपुर क्षेत्र में शासन ने खनन की अनुमति दे दी है, जबकि इसके लिए कोई भी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।
विज्ञापन
पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खनन से गंगा और सहायक नदियों का रुख बदल रहा है। जिससे बाढ़ की विभीषिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि गंगा व गंगा की बाढ़ का पानी जहां जाता है वह ऐसे क्षेत्रों में खनन नहीं होने देंगे।
पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह
स्वामी शिवानंद ने कहा कि बीते बरसात के बाद शासन ने ऐसे स्थानों पर पट्टे आवंटित कर दिए गए, जहां पर कभी बाढ़ नहीं आई।