{"_id":"476ac2cf2521e94da9ea38666cbef631","slug":"swami-shivanand-statement-on-harish-rawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले शिवानंद, 'मुख्यमंत्री न सिखाएं संतई करना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले शिवानंद, 'मुख्यमंत्री न सिखाएं संतई करना'
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री से संतई न सिखाने की बात कही है। उन्होंने नेताओं के परिवारों पर अवैध खनन में सहयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शनिवार को मातृसदन में पत्रकार वार्ता में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि जिलाधिकारी ने एक पट्टे का उदाहरण दिया। इसमें कहा कि पट्टे का क्षेत्रफल .777 हेक्टेयर अर्थात 7775 वर्ग मीटर है। एक ट्रक से एक बार में 12 घनमीटर आरबीएम उठाया जा सकता है। 10 ट्रकों से एक चक्कर में 120 और तीन चक्कर में 360 घनमीटर माल रोजाना निकल रहा है।
विज्ञापन
नेताओं के परिजनों पर गंभीर आरोप
इस हिसाब से 21 दिन में उस पट्टे में दो मीटर गहरा तालाब बन जाना चाहिए। लेकिन रोजाना 300-400 ट्रक चार से पांच चक्कर लगा रहे हैं। इस हिसाब से 31 जनवरी से 13 फरवरी तक एक लाख 51 हजार 200 घनमीटर माल निकाला जा चुका है। जिसके चलते पट्टा क्षेत्र 20 मीटर गहरा तालाब बन जाना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि खनन माफिया इस पट्टे की आड़ में दो-तीन किलोमीटर के दायरे में गंगा को खोद रहे हैं और पट्टा जस का तस है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है कि सरकार में बैठे राजनेताओं का पूरा परिवार अवैध कराने में सहयोग कर रहा है।
माइनिंग फोर्स पर साधा निशाना
स्वामी शिवानंद ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने एंटी माइनिंग फोर्स को फैक्स भेजकर अवैध खनन की जांच किए जाने की मांग की थी। फैक्स के थोड़ी देर बाद सभी ट्रैक्टर और ट्रक बंद करा दिए गए। इससे जाहिर होता है कि शासन प्रशासन की मिलीभगत से खनन का खेल किया जा रहा है।