फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swami rama humanitarian award to vinayak lohani.

मजलूमों का सहारा बनने वाले विनायक लोहानी को मानवता पुरस्कार

Sat, 14 Nov 2015 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Nov 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
swami rama humanitarian award to vinayak lohani.

उत्तराखंड मूल के अल्मोड़ा निवासी विनायक लोहानी को हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट की ओर से मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2015 का स्वामी राम मानवता पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लोहानी को पश्चिम बंगाल में आश्रम परिवार की स्थापना कर अनाथ, आदिवासी और देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के बच्चों को आश्रय देने के लिए सम्मान दिया गया। इसके अलावा राज्य के 780 मेधावी छात्र-छात्राओं को तीन करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट के संस्थापक स्वामी राम के 19वें महासमाधि दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले पश्चिम बंगाल स्थित परिवार आश्रम के संस्थापक विनायक लोहानी को स्वामी राम मानवता पुरस्कार से सम्मानित करते हुए गोल्ड मेडल, प्रशस्ति-पत्र और पांच लाख की धनराशि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने संस्थान से साथ काम करने का आह्वान किया

swami rama humanitarian award to vinayak lohani.

दूरदराज से आए स्वामी राम के अनुयायियों और प्रशंसकों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि संस्थान ने दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि निजी संस्थानों से तालमेल कर स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचाई जा सकें। उन्होंने ट्रस्ट से पौड़ी और अल्मोड़ा के लिए सरकार के साथ भागीदारी कर स्वास्थ्य सेवाएं देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हिमालयन इंस्टीट्यूट का योगदान अहम है। हिमालयन इंस्टीट्यूट के अध्यक्षीय समिति सदस्य और विवि के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने संस्थान के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए साथ ही भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।

स्वामी राम साधक ग्राम आश्रम के प्रमुख आध्यात्मिक निर्देशक स्वामि ऋतुवान भारती ने ऐट दी फीट ऑफ हिमालयन मास्टर पुस्तक के खंड छह का विमोचन किया।

संस्थान के कर्मचारी भी सम्मानित

swami rama humanitarian award to vinayak lohani.

समारोह में मुख्यमंत्री ने संस्थान के बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. रंजीत कुमार को बेस्ट डाक्टर का अवार्ड दिया। बेस्ट आरडीआई अवार्ड डॉ. राजीव बिज्लवाण, बेस्ट टीचर अवार्ड डॉ. दीपा सिंह, डॉ. शोएब अहमद, प्रिया नारायण, सन्जेबेम ऐमन, संजय कौल, बेस्ट पैराक्लीनिशियन अवार्ड गंभीर सिंह रावत, विमल किशोर डंगवाल, गुरमीत सिंह, शमशेर सोलंकी, धर्मवीर सिंह रावत, राजेंद्र कोठारी, देवेंद्र कुमार, जनक सिंह, मनमोहन सिंह, माया राम कोठियाल को दिया गया।

समारोह में हुए शामिल
महासमाधि दिवस में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पद्मश्री वैद्य बालेंदु, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, सागर मनवाल, राजीव जैन, रमेश उनियाल, मनोज नौटियाल, हरभजन सिंह, रोशन धस्माना, अनिल पाल, विक्रम चौधरी, डॉ. जेपी शर्मा, महेश रावत, डॉ. एसएल जैठाणी, डॉ. रोमिल भटकोटि, डॉ. जेपी शर्मा और एसडीएम डोईवाला शालिनी नेगी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed