फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sustainable Development Goal: SDG Goalkeeper Award will be given in December, file nomination before November 25

ससत विकास लक्ष्य: दिसंबर में दिए जाएंगे एसडीजी गोलकीपर अवार्ड, ये लोग 25 नवंबर से पहले करें नामांकन

Sun, 21 Nov 2021 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Nov 2021 09:38 AM IST
सार

यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के सहयोग से आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित लोगों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

विज्ञापन
Sustainable Development Goal: SDG Goalkeeper Award will be given in December, file nomination before November 25
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ससत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के सोलह विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए द सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (सीपीपीजीजी) दिसंबर में एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार प्रदान करेगा। यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के सहयोग से आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित लोगों को पुरस्कार वितरित करेंगे।

विज्ञापन


स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र मिलेगा
अमर उजाला इस कार्यक्रम का एक्सक्लूसिव माडिया पार्टनर है। चयनित लोगों को राज्य सरकार और यूएनडीपी की ओर से एक स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनके कार्यों को प्रेरणास्वरूप विभागीय योजनाओं के माध्यम से यथावश्यक पुनर्जीवित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 

इस आधार पर दिए जाएंगे पुरस्कार
पुरस्कार समारोह का उद्देश्य उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्य विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों की उल्लेखनीय पहल की पहचान करना और उन्हें ‘एसडीजी गोलकीपर’ घोषित करना है। पुरस्कार 16 विभिन्न लक्ष्यों पर आधारित होंगे, जिसमें गरीबी न होने (नो पॉवर्टी), शून्य भूख (जीरो हंगर), अच्छा स्वास्थ्य (गुड हेल्थ एंड वेल्बींग), गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (क्वालिटी एजुकेशन), लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी), साफ पानी और स्वच्छता (क्लीन वॉटर एंड सैनिटेशन), सस्ती और साफ ऊर्जा (अफोर्डेबल एंड क्लीन एनर्जी), सभ्य कार्य और आर्थिक विकास (डिसेंट वर्क एंड इकनोमिक ग्रोथ), उद्योग, नवाचार और ढांचा (इंडस्ट्री, इनोवेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर), असमानता कम करना ( रिड्यूस्ड इनक्वॉलिटीज), सतत शहर और समुदाय (सस्टेनेबल सिटीज़ एंड कम्यूनिटीज), जिम्मेदार खपत और उत्पादन( रेस्पोंसिबल कंसम्पशन एंड प्रोडक्शन), पर्यावरणीय कार्य (क्लाइमेट एक्शन),  धरती पर जीवन (लाइफ ऑन लैंड), शांति (पीस) और न्याय एवं सशक्त संस्थान व सहयोग ( जस्टिस एंड स्ट्रांग इंस्टीटूशन्स एंड पार्टनरशिप्स फॉर द गोल्स) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार में भाग लेने के लिए कोई भी व्यक्ति या संगठन स्व-नामांकन कर सकते हैं या फिर किसी और के द्वारा नियुक्त किए जा सकते हैं। उन्हें नामांकन फॉर्म के अनुसार अपने काम का विवरण साझा करना होगा। उनके किए गए कामों का वर्णन वीडियो और तस्वीरें के माध्यम से सीपीपीजीजी की ईमेल पर साझा किया जा सकता है।

 
उत्तराखंड में कुल 16 व्यक्तियों, संस्थानों या संगठनों को एसडीजी गोलकीपर पुरस्कार दिया जाएगा, जो अपने अभिनव और परिवर्तनकारी कार्यों के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि की दिशा में कार्रवाई में तेजी लाने में योगदान दे रहे हैं। इच्छुक लोग इससे संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट यानी http://cppgg.uk.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed