फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspicious of kedarnath disaster missing.

कहीं केदारनाथ त्रासदी से भटककर तो नहीं आई ये महिला!

Fri, 13 Feb 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Feb 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
suspicious of kedarnath disaster missing.

पिथौरागढ़ के देवलथल पहुंची टूटी-फूटी मराठी बोल रही एक महिला को देखकर लोगों ने संभावना जताई है कि वह भी कहीं केदारनाथ से भटकी श्रद्धालु तो नहीं है। इस बात का इससे भी बल मिलता है क्योंकि देवलथल से सड़क थल, चौकोड़ी होते हुए बागेश्वर मिलती है और बागेश्वर से ग्वालदम।

विज्ञापन


ग्वालदम चमोली जिले से सटा है और चमोली जिले में ही केदारनाथ धाम है। चूंकि ग्वालदम से पिथौरागढ़ के लिए नियमित केमू की बसें चलती हैं। ऐसे में संभव है कि महिला चमोली की तरफ से ग्वालदम होते हुए किसी बस में यहां देवलथल पहुंची होगी। देवलथल पिथौरागढ़ से 30 किमी दूर है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देवलथल पहुंची इस महिला की उम्र 45-50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह महिला देवलथल में अनिल पांडे की दुकान के आगे बैठ गई। जब लोगों ने उससे उसके बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले भी मिल चुकी है एक महिला

suspicious of kedarnath disaster missing.

लोगों का कहना है कि महिला टूटी-फूटी मराठी बोल रही है। दुकानदार अनिल पांडे ने इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार को दी। जगदीश ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बाराबीसी उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बसेड़ा, दिनेश पांडे, नरेश पांडे आदि महिला की देखरेख कर रहे हैं।

देर शाम मौके पर पहुंचे थल थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने भी महिला से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि वह महाराष्ट्र की हो सकती है। अलबत्ता, अभी महिला के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कह पाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला को नारी निकेतन भेजा जा रहा है।

उत्तरकाशी में मिली थी एक महिला
पिछले दिनों उत्तरकाशी में भी राजस्थान की एक महिला विक्षिप्त हालत में मिली थी, जिसे उसका पति अपने साथ ले गया। इसके एक-दो दिन बाद हरिद्वार के कांगड़ी गांव में भी एक महिला देखी गई, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed