हरिद्वारः स्टेशन के बाहर मिले लावरिस बैग में नहीं मिला विस्फोटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। हरिद्वार से चार आतंकियों के पकड़े जाने के बाद बैग में बम होने की आशंका जताई गई। लेकिन बैग में कोई विस्फोटक नहीं मिला।
इस घटना को देखते हुए हरिद्वार जिले में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने हिदायद दी है कि बिना पहचान पत्र के हरिद्वार में प्रवेश न करें। इतना ही नहीं बिना पहचान पत्र वाले किसी भी व्यक्ति को यात्रा करवाने वाले और होटल में ठहराने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी।
गुरुवार की सुबह सूचना पाकर रेलवे स्टेशन पहुंचे अर्द्घसैनिक बल और बम निरोधक दस्ता ने बेग को चेक किया, लेकिन बैग में कोई विस्फोटक नहीं मिला। इससे पहले रेवले स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाके में मिले लावारिस बैग में बम होने की आशंका जताई जा रही थी। लावारिस बैग मिलने के बाद सुबह करीब दस बजे से शहर में चेकिंग जारी है।
मंगलवार की रात हरिद्वार जिले से चार संदिग्ध आंतकियों के पकड़े जाने के बाद से हरिद्वार सहित पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बैग मिलने की खबर के बाद खुफिया एजेंसियां हरकत में आई।
ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुलाना चाहते थे आतंकी
आपको बता दें कि आतंकी साजिश के आरोप में पकड़े गए उत्तराखंड के चारों युवकों ने अर्द्धकुंभ में मकर संक्राति के पहले स्नान पर विस्फोट की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन अंतिम समय इसका प्लान बदल दिया गया।
सूत्रों की माने तो मकर संक्रांति के दिन आने वाली कम भीड़ की संभावना देखते हुए आतंकी हमले का इरादा त्याग दिया गया, क्योंकि ये लोग भारत में आईएसआईएस के आतंकी हमले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुलाना चाहते थे।
हालांकि भारतीय खुफिया एजेंसियों को पहले से ही इसकी भनक लग गई थी और इन चारों को पहले से ही अपने रडार पर ले लिया था। आतंकी हमला टलने पर इन लोगों के आगे की गतिविधियां देखने के लिए टीम कोई कार्रवाई नहीं की। 17 जनवरी को इन लोगों के फिर से रेकी करने पर आईबी और दिल्ली स्पेशल सेल ने बिना देरी किए चारों को दबोच लिया।