भारत में पकड़ा गया अवैध रूप से रह रहा संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, खुफिया विभाग ने बढ़ाई चौकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबिर पाक के सालाना उर्स में खुफिया विभाग की टीम ने कलियर में चेकिंग और सत्यापन के दौरान अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साबिर पाक के सालाना उर्स में एलआईयू और स्पेशल ब्रांच की टीम कलियर दरगाह क्षेत्र में बुधवार की दोपहर चेकिंग कर रही थी। कलियर दरगाह क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आया। टीम को शक होने पर उसे थाने ले गए।
पुलिस और एलआईयू ने उससे से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम साईबुल पुत्र मंतु मियां ग्राम फैनी, थाना फैनी लाल दिगी, जिला फैनी, बांग्लादेश बताया। एलआईयू प्रभारी दर्शन सिह ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने पूछताछ में बताया कि वह कलियर दरगाह क्षेत्र में करीब आठ दिन पहले आया था।
उसने यह भी बताया कि वह बचपन में 12 साल की उम्र में एक बाबा उसे बांग्लादेश से बॉर्डर पार कर भारत के कोलकाता ले आया था। यहां कुछ माह गुजारने के बाद वह अजमेर शरीफ, अहमदाबाद और कन्नौज में रहा। कन्नौज से वह दिल्ली आया और दिल्ली से कलियर आ गया था। उसके पास से कोई पासपोर्ट भी नहीं मिला है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान टीम में एलआइयू कलियर प्रभारी दर्शन सिंह नेगी, सतीश सिह जोशी, अमित गिरि आदि शामिल रहे।