फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Surya Grahan 2020 : rare eclipse today, be careful of these things

सूर्य ग्रहण 2020: ग्रहण आज, दोपहर में हो जाएगा अंधेरा, करें ये उपाय

Sun, 21 Jun 2020 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2020 : rare eclipse today, be careful of these things
- फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार रात से सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू हो गया है। अब 21 जून को देहरादून समेत पूरे देशभर में सुबह 10:24 बजे सूर्य ग्रहण लगेगा, जो दोपहर 1:48 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य का अधिकांश भाग को ढक लेंगे। इससे दोपहर में अंधेरा छाने का अनुमान है। यह दुर्लभ संयोग कई साल हो रहा है।शनिवार रात 10:24 बजे से सूतक काल लग गया था। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे गए। यात्रा, खान-पान व अन्य कार्य नहीं किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रहण पर ये करें उपाय

-ग्रहण काल (सुबह 10:24) से पहले सूतक काल तक पूजा-पाठ न करें।
-ग्रहण शुरू होने व समाप्त होने पर स्नान अवश्य करें।
-गणेश, गायत्री मंत्र, भगवान विष्णु के मंत्र, हनुमान चालीसा पढ़ें व भगवान का स्मरण करें
-गर्भवती महिलाओं को शिशु की स्वस्थता के लिए खाने, सोने, चाकू प्रयोग त्यागना चाहिए।
-खाने के सामान पर गेरू (चावल लेप) या कुशा रखना चाहिए।
-ग्रहण समाप्त होने पर सरसों तेल, उड़द, तांबे का बर्तन, गुड़, सोना, वस्त्र दान करना चाहिए।

राशियों पर प्रभाव

मेष : धन लाभ, नए मित्र बनेंगे।
वृष : धन हानि, स्वास्थ्य समस्या।
मिथुन : चिंता, दुर्घटना, व्यय अधिक होगा।
कर्क : धन हानि, नेत्र पीड़ा, कार्य बनेंगे।
सिंह : लाभ, उन्नति, सावधानी बरतना जरूरी।
कन्या : रोग, कष्ट व भय रहेगा।
तुला : संतान चिंता, कष्ट रहेगा।
वृश्चिक : शत्रु भय, साधारण लाभ।
धनु : पति-पत्नी के लिए कष्टकारी।
मकर : रोग, गुप्त चिंता।
कुम्भ : अधिक व्यय, कार्यों में बाधा।
मीन राशि : कार्य सिद्धि, स्वास्थ्य समस्या रहेगी। 

सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से न देखें 

सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से देखना खतरनाक बताया जाता है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन एवं नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील ओझा के अनुसार, सूर्यग्रहण पर सूर्य की पराबैंगनी किरणें आंखों के लिए खतरनाक होती हैं।

इससे आंखों कि सोलर रेटिनो पैथी 70 प्रतिशत तक खराब होने की संभावना रहती है। अगर कोई सूर्य को देखना चाहते हैं तो उन्हें आंखों की सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए काले रंग का चश्मा पहनना अनिवार्य है। काला रंग अल्ट्रा वायलेट रेज को फिल्टर करने में मदद करता है। जबकि, अन्य चश्मे इन किरणों को फिलटर नहीं कर पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed