फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   survivor man shooting in uttarakhand.

...जब कार्बेट में 'सरवाइवर मैन' के सामने आया बाघ

Tue, 24 Mar 2015 08:40 AM IST
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, रामनगर
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, रामनगर Updated Tue, 24 Mar 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
survivor man shooting in uttarakhand.

कार्बेट में छह दिन-रात गुजारने वाले लेस स्ट्राउड (सरवाइवर मैन के नाम से विख्यात) ने कार्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग के दौरान बाघ देखा तो वो सहम गए।

विज्ञापन


'घुप्प अंधेरी रात। जिम कार्बेट का घना जंगल। परिंदों और दूसरे जंगली जानवरों का सम्मिलित स्वर माहौल में खौफ घोल रहे थे। एक पेड़ के पास खड़ा था। तभी अंधेरे में किसी जानवर के आने की सुगबुगाहट हुई। शरीर की धारियां एकाएक उभर आईं।
विज्ञापन


बमुश्किल से 17-18 मीटर की दूरी होगी। यह बाघ ही था। कार्बेट का राजा। अंधेरे में भी आंखें चमक रही थीं। दिल की धुकधुकी बढ़ गई। बदन में झुरझुरी चढ़ गई। डर दिमाग पर हॉवी हो गया। सोचने लगा, पता नहीं अब क्या होगा। एक पल को बाघ ठिठका, फिर अपनी मस्ती में आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी जान में जान आई। दुनिया में पोलर बीयर के बाद इस बाघ ने मुझे सबसे ज्यादा डराया था। कार्बेट में छह दिन-रात गुजारने वाले लेस स्ट्राउड (सरवाइवर मैन के नाम से विख्यात) जब ये बातें अमर उजाला संवाददाता से साझा कर रहे थे तो उनके चेहरे पर संतोष की चमक थी जो किसी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद होती है।

कार्बेट नेशनल पार्क में 17 मार्च को घुसे अकेले

survivor man shooting in uttarakhand.

डिस्कवरी इंटरनेशनल चैनल के सबसे ज्यादा टीआरपी वाले कार्यक्रमों में से एक सरवाइवर मैन की शूटिंग के सिलसिले में स्ट्राउड कार्बेट नेशनल पार्क में 17 मार्च को अकेले घुसे थे।

उनकी टीम के अन्य पांच सदस्य ड्रोन के जरिये लैंड स्केप की शूटिंग के लिए बाहर ही रुके थे। रविवार (22 मार्च) को स्ट्राउड कार्बेट से बाहर आए। कार्बेट में अपने छह दिन के प्रवास को उन्होंने बेहद रोमांचक बताया। उन्होंने बताया कि कार्बेट बेहद खूबसूरत और घना जंगल है।

दुनिया के किसी भी जंगल से ज्यादा परिंदे देखकर वह कार्बेट के मुरीद हो गए। सबसे ज्यादा चीज जो उन्हें पसंद आई वह कार्बेट और आसपास के बाशिंदों के बीच का तालमेल। उन्हें लगा जैसे यहां जानवर और इंसान एक दूसरे के पूरक हैं। कार्बेट के आसपास के बाशिंदों के सौंदर्यबोध ने भी सरवाइवर मैन को काफी मुतास्सिर किया।

उन्हें बताया गया था कि जंगल में हाथी भी हैं। छह दिन-रात गुजारने के बाद उन्हें हाथी नहीं नजर आया, इससे मायूसी भी हुई। कार्बेट में रात के समय में रहना प्रतिबंधित है। लिहाजा सरवाइवर मैन रामनगर के पार्क से सटे संरक्षित क्षेत्र में रहे। इस दौरान वह अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ संपर्क में रहे जो अन्य तरह की शूटिंग में मददगार होती है।

सरवाइवर मैन की खासियत

survivor man shooting in uttarakhand.

सरवाइवर मैन (स्ट्राउड) अब तक अलास्का और अन्य दुर्गम स्थानों पर सात दिन तक बिना खाना, पानी आदि के सुरक्षित रहने का प्रदर्शन कर चुका है। वह बिना मदद सप्ताह भर बेहद विषम परिस्थितियों में रहते हैं।

इस दौरान स्थानीय ज्ञान और संसाधनों का उपयोग कर वह स्वयं को सुरक्षित रखते हैं। डिस्कवरी चैनल पर उनका कार्यक्रम आता है। यह कार्यक्रम कनाडा, अमेरिका, यूरोप, भारत और अन्य कई स्थानों पर अधिकतम टीआरपी वाला प्रोग्राम है।

उत्तरकाशी के निम से भी हासिल किया प्रशिक्षण
सूत्र बताते हैं कि पहले सरवाइवर मैन की शूटिंग नेपाल में होने जा रही थी। बाद में इसके लिए सिक्किम तय किया गया।

लेकिन उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के आग्रह पर इसकी शूटिंग के लिए रामनगर में जिम कार्बेट नेशनल पार्क चुना गया। इसके लिए सरवाइवर मैन ने वन विभाग और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed