फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surendra singh negi met central health minister jp nadda.

क्या केंद्रीय मंत्री नड्डा पूरी करेंगे उत्तराखंड की ये मांगें?

Wed, 08 Jul 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jul 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
surendra singh negi met central health minister jp nadda.

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात ने की। नेगी ने केंद्रीय मंत्री से स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए निर्धारित मानकों में बदलाव की बात कही।

विज्ञापन


कहा कि तीन हजार की जनसंख्या पर एक स्वास्थ्य उपकेंद्र की जगह प्रदेश सरकार 1500 की जनसंख्या पर उपकेंद्र चाहती है। स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने केंद्र से आशाओं के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
प्रदेश दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 1848 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या दोगुनी करने की बात कही। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा की भारी कमी का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री से राज्य को वार्षिक 100 विशेषज्ञ चिकित्सा सर्जिकल कैंप के लिए धनराशि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के खत्म किए प्रावधान को दोबारा शुरू करने का भी आग्रह किया। 108 आपात सेवा को मंत्री अंतरराज्यीय करना चाहते हैं, जिसके लिए केंद्र से फंड की आवश्यकता पड़ेगी।

नई खाद्य प्रयोगशाला की मांग
प्रदेश की एकमात्र राज्य खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर को अपग्रेड करने के साथ गढ़वाल मंडल में एक नई प्रयोगशाला खोलने के लिए भी केंद्रीय मंत्री से वित्तीय मदद मांगी है।


उन्होंने प्रदेश में दून चिकित्सालय समेत अन्य चिकित्सालयों में 13 एमबीबीएस चिकित्सकों की इंटर्नशिप के प्रावधान को बढ़ाकर दो सौ करने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की है, जिसपर उन्होंने केंद्र के सकारात्मक रुख का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed