फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surendra koli mother denied for thumb impression

डेथ वारंट पर कोली की मां ने किया अंगूठा लगाने से इंकार

Mon, 08 Sep 2014 09:45 PM IST
पंकज मेहरा/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
पंकज मेहरा/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Mon, 08 Sep 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
surendra koli mother denied for thumb impression

निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली के मंगरूखाल स्थित घर डेथ वारंट की सूचना (रेडियोग्राम) पर अंगूठा लगवाने पहुंचे सल्ट के तहसीलदार को सोमवार को बैरंग लौटना पड़ा। वह उसे तामील नहीं करा सके।

विज्ञापन


कोली की मां कुंती देवी ने उस तामीली पर अंगूठा लगाने से इंकार कर दिया। इसके बाद तहसीलदार ने गांव के प्रधान को सूचना प्राप्त करवाया। हालांकि मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने अपराधी के परिजन को ही तत्काल सूचना देने के लिए रेडियोग्राम भेजा था।
विज्ञापन


सुरेंद्र कोली का डेथ वारंट लेकर सोमवार को दिन में सल्ट तहसील के प्रभारी तहसीलदार मोहन सिंह नेगी मंगरुखाल पहुंचे। तहसीलदार के पहुंचते ही कोली के घर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तहसीलदार ने डेथ वारंट की सूचना पढ़कर सुरेंद्र कोली की मां को सुनाया और कोली को सात से 12 सिंतबर के बीच फांसी दिए जाने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र से मिलाने की गुहार

surendra koli mother denied for thumb impression

बेटे को फांसी की सजा दिए जाने की खबर सुनते ही मां कुंती की आंखें छलक उठीं। वह फफक-फफक कर एक बार सुरेंद्र से मिलाने की गुहार लगा रही थी। बेटे से मुलाकात के बगैर उनसे वारंट पर अंगूठा लगाने से इंकार कर दिया। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानी।

इसके बाद तहसीलदार ने गांव के प्रधान आनंद राम को सुरेंद्र का डेथ वारंट की सूचना संबंधी पावती को तामील करवाया। मंगरुखाल के ग्रामीण भी कोली की फांसी की सजा मुकर्रर होने से दु:खी हैं। उन्होंने कहा कि निठारी कांड का साजिशकर्ता मनिंदर पंधेर है। ग्रामीणों ने सुरेंद्र के मालिक पंधेर को भी कड़ी सजा देने की मांग की है।

आखिर किसी को तो हुआ मां की ममता का अहसास

surendra koli mother denied for thumb impression

निठारी कांड में फांसी की सजा का इंतजार कर रहे सुरेंद्र कोली की मां कुंती देवी को फांसी से पहले बेटे से मिलने की इच्छा उसके अन्य बेटों ने पूरी नहीं की, लेकिन अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद मुजफ्फरनगर के समाजसेवी संजय कश्यप को एक बेटे के लिए मां की ममता का अहसास हुआ।

वह सोमवार को सैकड़ों किमी दूर कोली के गांव मुंगरूखाल पहुंच गए। संजय का कहना है कि वह मंगलवार को कुंती देवी को अपने साथ मेरठ ले जाकर सुरेंद्र कोली से मिलाएंगे।

सुरेंद्र कोली की मां कुंती देवी चाहती है कि फांसी से पहले कोई उसे मेरठ ले जाकर उसके बेटे से मिला दे। कुंती देवी के तीन अन्य बेटे भी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं लेकिन वह भी मां कुंती को सुरेंद्र कोली से मिलाने नहीं ले गए।

कुंती देवी के बारे में अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद मुजफ्फरनगर निवासी समाजसेवी और राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप सोमवार को सैकड़ों किमी यात्रा करने के बाद सुरेंद्र कोली के गांव मुंगरूखाल पहुंच गए।

मेरठ रवाना होने की उम्मीद

surendra koli mother denied for thumb impression

वह अपनी कार लेकर किसी तरह रामनगर तक पहुंचे, लेकिन इस दूरस्थ गांव के लिए बार-बार मार्ग भटक जाने के कारण आखिरकार उन्होंने कार रामनगर में छोड़ दी और टैक्सी जीप में सवार होकर मुंगरूखाल पहुंच गए।

उन्होंने मुंगरूखाल में सुरेंद्र कोली की मां कुंती देवी को बताया कि वह उसके बेटे से मिलाने के लिए उसे मंगलवार को मेरठ जेल ले जाना चाहते हैं। जहां सुरेंद्र कोली बंद है। कुंती देवी वहां जाने को राजी हो चुकी है। संजय कश्यप और उनका एक अन्य साथी सोमवार को गांव में ही ठहरे हैं।

संजय कश्यप ने ग्राम प्रधान आनंद राम से भी बात की है ताकि वह किसी व्यक्ति को कुंती देवी के साथ के लिए भेज दें। इन लोगों के कल मंगलवार की सुबह मेरठ रवाना होने की उम्मीद है। मालूम हो कि कुंती देवी गांव में अकेली रहती है। सुरेंद्र कोली की पत्नी तीन माह पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने भाई के पास दिल्ली चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed