फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   support of mulayam singh statement

हम तो भइया 'नेता जी' के साथ

Sat, 19 Apr 2014 07:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Apr 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
support of mulayam singh statement

यूपी में सपा के नेता मुखिया मुलायम सिंह के रेप और फांसी संबंधी बयान से एकमत होने में कतरा रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड के सपा के कमांडर खुल कर अपने नेता के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन


यही नहीं कई वीभत्स कांड की वह उलटी विवेचना कर रहे हैं। लेकिन इस बतकही के पहले वह यह जान लेते हैं कि कोई अखबारवाला तो नहीं है।

अगर है तो फिर पूछते हैं कि आप टेप तो नहीं कर रहे हैं। आश्वस्त होने के बाद फिर खुलकर बौद्धिक देने लगते हैं।

बलात्कार की घटनाएं बढ़ने के लिए वह फैशन को जिम्मेदार मानते हैं। फिर फांसी का विरोध करते हैं और फिर ‘अपराधियों’ के पक्ष में उतर आते हैं।

काम का मतलब है नींद हराम

support of mulayam singh statement

राजधानी दून के हाकिम आजकल उलझन में हैं। उनकी परेशानी का सबब अजीब है। अच्छा काम होने से वह परेशान हैं। वह कहते हैं कि ज्यादा काम करने में यही गड़बड़ी होती है कि कुछ गलतियां हो जाती हैं।

इसलिए हम तो कहते हैं कि उतना ही काम करो जितना जरूरी हो।

कम काम करोगे तो गलतियां भी कम होंगी और तारीफ ज्यादा। ज्यादा काम का मतलब है कि नींद हराम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed