{"_id":"67e30ec8ee22b22daa03643d","slug":"supply-department-raids-illegal-refilling-case-registered-dehradun-news-c-5-1-drn1013-649353-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध रिफिलिंग पर आपूर्ति विभाग का छापा, दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध रिफिलिंग पर आपूर्ति विभाग का छापा, दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग की टीम ने देर रात प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर में गैस की अवैध रिफिलिंग के दौरान दुकान में छापा मारा गया। इस दौरान 14, पांच और तीन किलोग्राम के सिलिंडर बरामद किए गए। आपूर्ति विभाग की ओर से कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दरअसल, शहर में काफी दिनों से अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा खूब फलफूल रहा है। कुछ दिन पहले ही सहस्त्रधारा रोड पर अवैध गैस रिफिलिंग करते समय विस्फोट हो गया था। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ था। मामले को देखते हुए अब आपूर्ति विभाग ने इसके खिलाफ नकेल कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार की देर रात टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाला निवासी जयपाल पुत्र मिट्ठूलाल की दुकान में छापा मारा। आपूर्ति निरीक्षक विजय कैंतुरा ने बताया कि इस दौरान तीन सिलिंडर, एक रिफिलिंग किट और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। मामले में बसंत नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कांवली रोड में भी मारा छापा
देहरादून। आपूर्ति विभाग की टीम ने 14 कांवली रोड में भी छापा मारा। इस दौरान लक्ष्मी काजल जयसवाल पत्नी विपिन जयसवाल के प्रतिष्ठान से नौ घेरलू सिलिंडर जब्त किए गए। इनमें चार बड़े और बाकि छोटे सिलिंडर हैं। सभी को दून गैस सर्विस चकराता रोड को सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद