{"_id":"1a10d0daa547c0fe781c495c9e23bfdd","slug":"superman-comes-to-save-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बचाने के लिए आया 'सुपरमैन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बचाने के लिए आया 'सुपरमैन'
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 10 Sep 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में स्कूल से बच्चों को घर लेकर जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। वैन में ढाई से तीन साल के 17 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद पास में ही खड़े एक युवक ने 'सुपरमैन' की तरह हिम्मत दिखाकर बच्चों को आग में झुलस रहे वाहन से बाहर निकाला। बाद में चालक ने भी बच्चों को निकालने में मदद की। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। बच्चों को दूसरे स्कूली वाहन से घर भेजा गया।
पढ़ें, केदारनाथ धाम में लगा कर्फ्यू!
विज्ञापन
माना जा रहा है कि फिटनेस सही न होने के कारण वाहन में आग लगी होगी। सोमवार को शहर के एक सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। उसमें 17 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
जैसे ही वैन जादूगर रोड पर पहुंची अचानक इंजन में आग लग गई। धुआं निकलता देख चालक घबरा गया और वाहन रोक कर बच्चों को उतारने के बजाय बाहर खड़ा हो गया। कुछ दूरी पर गुरुकुल निवासी मोनू खड़ा था। चालक को गफलत में देख मोनू ने हिम्मत दिखाते हुए वैन का दरवाजा खोल बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
पढ़ें, झील में 'डूब' सकते हैं चारों धाम
तब चालक भी अन्य लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकालने लगा। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए। सुरक्षित सभी बच्चों को दूसरी वैन से घर भेजा गया। सभी बच्चे प्ले ग्रुप के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें