फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Superintendent engineer resumed after suspension in electricity theft

बिजली चोरी मामला: निलंबन के 24 घंटे बाद ही एसई बहाल, अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जांच जारी

Fri, 26 Apr 2019 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Superintendent engineer resumed after suspension in electricity theft
बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कुमाऊं क्षेत्र के गदरपुर स्थित यशोदा इंडस्ट्रीज राइस मिल में लाखों रुपये की बिजली चोरी के मामले में चौबीस घंटे निलंबित रहने के बाद अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया को फिलहाल बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी व  निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल ने अपनी जांच रिपोर्ट में अधीक्षण अभियंता को निर्दोष करार दिया है। जबकि निलंबित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता समेत पांच अधिकारियाें और कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन


राइस मिल में बिजली विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियाें की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का मामला सामने आया था। मिल मालिक बिना वैध कनेक्शन के क्षेत्रीय अवर अभियंता व लाइनमैन की मिलीभगत से रात में बिजली चोरी कर मिल संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण तब उजागर हुआ जब यूपीसीएल की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। प्रकरण उजागर होने के बाद प्रबंध निदेशक के निर्देश पर क्षेत्रीय अवर अभियंता महेंद्र कुमार, लाइनमैन उमेश कुमार व एसएचओ नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

बाद में सचिव ऊर्जा राधिका झा के आदेश पर प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया, अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी व एसडीओ गिरीशचंद्र आर्य को भी निलंबित कर दिया था।

उसके बाद तीनों अधिकारियों को मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। प्रकरण की जांच निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी एवं निदेशक परिचालक अतुल कुमार अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंपी।

जिसमें उन्होंने अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया की भूमिका होने से इनकार किया। निदेशक परिचालक की रिपोर्ट पर अधीक्षण अभियंता टोलिया को बहाल कर दिया है। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।


टोलिया ने ही उठाया था बिजली चोरी का मुददा
अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया ने 12 अप्रैल को यूपीसीएल मुख्यालय में हुई बैठक में गदरपुर क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इस प्रकरण की विजिलेंस से जांच कराने की मांग की थी। जब विजिलेंस ने बिजली चोरी पकड़ी तो नरेंद्र सिंह टोलिया को ही निलंबन का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed