फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sunil rathi transfer to tihar jail

गैंगवार के बाद जागी पुलिस, तिहाड़ जाएगा राठी

Fri, 08 Aug 2014 02:24 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 08 Aug 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
sunil rathi transfer to tihar jail

डिप्टी जेलर की हत्या और जेल परिसर में गैंगवार कराने के आरोपी कुख्यात बदमाश सुनील राठी को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में लगने वाली समय सीमा को देखते हुए फिलहाल उसे दो या तीन दिन के भीतर जिले से बाहर किसी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

इससे पहले भी जेलर की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल भेजा गया था। लेकिन कुछ साल बाद उसे फिर रुड़की शिफ्ट कर दिया गया। अब फिर से सुनील राठी का बढ़ता कद पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। ऐसे में अब पुलिस ने राठी गिरोह की कमर तोड़ने के लिए उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

गिरोह को तोड़ने के ल‌िए लिया फैसला

sunil rathi transfer to tihar jail

पुलिस की मानें तो तिहाड़ और टिहरी जेल में बंद रहने के दौरान सुनील राठी की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लग गई थी। लेकिन उसे तिहाड़ से रुड़की जेल शिफ्ट करने के बाद उसका गिरोह फिर खड़ा हो गया था।

पुलिस के मुताबिक, अब सुनील राठी को फिर से तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

एसएसपी डा. सदानंद दाते के मुताबिक, तिहाड़ जेल में राठी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। जिसे देखते हुए फिलहाल उसे किसी सुरक्षित जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed