फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sunil rathi shift top haridwar jail.

कुख्यात सुनील राठी तिहाड़ से हरिद्वार शिफ्ट, यहां से कई वारदातों में आया नाम

Sat, 26 Nov 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 26 Nov 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
sunil rathi shift top haridwar jail.
सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : file photo

कुख्यात सुनील राठी को दस दिन पहले ही तिहाड़ जेल से हरिद्वार जेल शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन इसकी भनक ज्यादातर अधिकारियों तक को नहीं लगी। जबकि हरिद्वार जेल में रहते हुए इसका कई वारदातों में खुलकर नाम सामने आया है।

विज्ञापन


हरिद्वार जेल में रहते हुए ही वर्ष-2012 में राठी पर रुड़की उपकारागार के जेलर नरेंद्र थापा की हत्या का आरोप लगा। उसके बाद वर्ष-2014 में रुड़की उपकारागार के बाहर गैंगवार में भी इसका नाम खुलकर सामने आया है।
विज्ञापन


यही नहीं, रुड़की जेल में रहते हुए राठी ने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर डाली थी। इसमें वह मोबाइल से बात कर रहा था। हरिद्वार जेल में रहते हुए भी मोबाइल से अक्सर बात करने की खबरें कई बार सामने आई। इसी वजह से उसे हरिद्वार से पौड़ी और फिर तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर किया गया शिफ्ट

sunil rathi shift top haridwar jail.
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो

अब एक बार उसे फिर हरिद्वार जेल शिफ्ट करना किसी के गले नहीं उतर रहा है। इस संबंध में हरिद्वार जेलर एसएम सिंह का कहना है कि दस दिन पहले ही सुनील राठी को तिहाड़ से कोर्ट के आदेश पर यहां शिफ्ट किया गया है। तिहाड़ से संबंधित मामलों का निस्तारण होने के बाद कोर्ट ने उन्हें अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।

जेल आईजी की सुनिए
जेल आईजी पीवीके प्रसाद का कहना है कि सुनील राठी को फिलहाल हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया है लेकिन जल्द ही उसे अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed