फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sunday become fun day awesome weather in dehradun

देहरादूनः संडे बना फन-डे, छाए बादल, गर्मी से राहत, गिरा 6.8 डिग्री पारा

Mon, 17 Jun 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Sunday become fun day awesome weather in dehradun
शाम को राजपुर रोड में छा गया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में आज संडे फन-डे बन गया। सुबह से बादल छा गए। बारिश नहीं हुई लेकिन गर्मी से बहुत राहत मिली। बदले मौसम की वजह से तापमान में 6.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले तीन दिन तक दून में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


कई दिनों से लगातार हो रही गर्मी से रविवार को दूनवासियों को राहत मिली। शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया था। रविवार को सुबह से बादल छा गए। इस वजह से तापमान में गिरावट आ गई।

विज्ञापन

छुट्टी की दिन गर्मी से राहत

रविवार का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लोगों को छुट्टी की दिन गर्मी से राहत मिल गई। इसके चलते दिन में बाहर से जुड़े काम निपटाने में आसानी रही।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर आंधी भी आ सकती है। बारिश की वजह से राजधानी में सोमवार को तापमान करीब दो डिग्री और नीचे जा सकता है। 

राजपुर रोड पर छाया अंधेरा
शहर में अलग-अलग इलाकों में मौसम का अलग रंग देखने को मिला। वैसे तो शहरभर में बादल छाए रहे लेकिन राजपुर रोड पर दिन में मौसम सुहावना हो गया। यहां इतने घने बादल आए कि अंधेरा छा गया। हालांकि बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed