फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Summer special train will run between Yoganagari-Yeshwantpur Rishikesh News in hindi

Rishikesh: योगनगरी-यशवंतपुर के मध्य संचालित होगी समर स्पेशल, कुल तीन फेरे लगाएगी, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Sat, 14 Jun 2025 05:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

योगनगरी-यशवंतपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। 21, 28 जून और पांच जुलाई को ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
Summer special train will run between Yoganagari-Yeshwantpur Rishikesh News in hindi
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की ओर से कर्नाटक के बंगलूरू जिले के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से योगनगरी रेलवे स्टेशन के मध्य एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन अगले शनिवार 21 जून को योगनगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल तीन फेरे लगाएगी।

विज्ञापन

योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि योगनगरी से यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन पुणे जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली, सहारनपुर, लक्सर होते हुए योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईवे पर राजस्थान के युवकों की स्टंटबाजी; चलती कार में जानलेवा करतब, पुलिस ने निकाली हुड़दंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन (06597) 21 जून को सुबह 10:20 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शाम को यह ट्रेन (06598) 5:55 बजे यशवंतपुर के लिए रवाना होगी। 28 जून और पांच जुलाई को इसी समय पर संचालित होगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का संचालन होने से दक्षिण भारत के तीर्थयात्री आसानी से चारधाम की यात्रा पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed