Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath concludes with the offering of

Dehradun News: उग हो सुरुज देव, अरघ के बेर...उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ संपन्न

Mon, 16 Nov 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 16 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Chhath concludes with the offering of
- 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत (पारण)
विज्ञापन

- पारंपरिक लोकगीतों और छठी मइया के जयकारों से गूंजे पछुवादून के नदी-घाट

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उग हो सुरुज देव, अरघ के बेर... और केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल... जैसे पारंपरिक लोकगीतों की गूंज के बीच सोमवार सुबह पछुवादून क्षेत्र में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के बाद व्रती महिलाओं ने उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली व संतान की दीर्घायु की कामना की। सूर्य की पहली किरण के दर्शन के साथ ही महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
छठ पर्व के अंतिम दिन सोमवार तड़के से ही पछुवादून की नदियों और घाटों पर व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विकासनगर में गंगभेवा बावड़ी के तट और डाकपत्थर में यमुना नदी के किनारे सुबह-सुबह आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, हरबर्टपुर और सेलाकुई में आसन नदी के तट पर महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सूप में सजाया ठेकुआ, भक्तिमय हुआ वातावरण
घाटों पर गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीतों और लोक धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ठंड की परवाह किए बिना व्रती महिलाओं ने नदी के पवित्र जल में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना की। महिलाओं ने बांस के सूप में ताजे फल, गन्ना, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव को अर्पित की और सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी दिया अर्घ्य
सेलाकुई में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने भी घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन मौके पर आयोजन समिति के टिंकू कुमार, बाल मुकुंद तिवारी, दीपक जोशी, रजनीश चौबे, अमित अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, सुमित महावर और नीना गुप्ता सहित बड़ी कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed